प्रदेश की बड़ी खबरें

Transport Minister Anil Vij अंबाला के नागरिकों को जल्द देंगे बड़ा तोहफा, परियोजना को अमलीजामा पहनाने में लगेगा महज एक माह 

  • विज ने 2 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित प्रदेश के पहले एस्केलेटरयुक्त फुट ओवर ब्रिज का किया उद्घाटन
  • अम्बाला छावनी के नागरिकों को लगातार 5 सालों मे मिलते रहेंगे छोटे-बड़े प्रोजैक्टस के तोहफे
  • कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने स्वयं एस्केलेटर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
  • अम्बाला छावनी के विकास पर खर्च हुआ करोड़ो का बजट
  • अपार सहयोग देने पर अम्बाला छावनी के नागरिकों को किया सैल्यूट
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Transport Minister Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला के नागरिकों को जल्द ही एयरपोर्ट का तोहफा मिलेगा। इस परियोजना को अमलीजामा पहनाने में महज एक माह का ही समय लगेगा। इस परियोजना को संचालित करने के लिए मशीनों का ऑर्डर कर दिया गया है और मशीनों के आने बाद यह परियोजना पूर्णरूप से आमजन के लिए संचािलत हो जाएगी।

Transport Minister Anil Vij : छोटे व बड़े प्रोजैक्टस के रूप में तोहफे सरकार की तरफ से दिए जाएंगे

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज आज अंबाला में अम्बाला-जगाधरी रोड पर नगर परिषद् अम्बाला छावनी की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। अहम पहलू यह है कि अम्बाला छावनी के नागरिकों ने इन विधानसभा चुनाव में अपार सहयोग दिया हैं। इसलिए अपना फर्ज पूरा करते हुए प्रदेश का पहला एस्केलेटरयुक्त फुट ओवर ब्रिज पहले तोहफे के रूप में स्थानीय नागरिकों को दिया है और आने वाले 5 सालों में लगातार अम्बाला छावनी के नागरिकों को छोटे व बड़े प्रोजैक्टस के रूप में तोहफे सरकार की तरफ से दिए जाएंगे।

नागरिक अस्पताल में रोजाना आने वाले हजारों मरीजों व आम नागरिकों को मिलेगा फायदा : विज

इससे पहले, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने करीब 2 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित एस्केलेटरयुक्त फुट ओवर ब्रिज परियोजना का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी में रोजाना आने वाले हजारों मरीजों व आम नागरिकों को फायदा मिलेगा। इस प्रौजेक्ट की देख-रेख का कार्य नगर परिषद् अम्बाला छावनी द्वारा किया जाएगा।

इस प्रोजैक्ट में 4 हैवी डयूटी एस्केलेटर सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए हैं। प्रत्येक एस्केलेटर की क्षमता प्रति घंटा 2 हजार से ज्यादा व्यक्तियों को लाने ले जाने की हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी गहमा-गहमी के बाद अभूतपूर्व सफलता मिलने पर गली-मोहल्लों में ढोल और मिठाईयों का स्वाद चखने के बाद अम्बाला छावनी के नागरिकों ने विधानसभा चुनावों के दौरान जो अपार सहयोग दिया है, इन नागरिकों को एस्केलेटरयुक्त फुट ओवर ब्रिज परियोजना एक रिटर्न गिफ्ट के रूप में दी जा रही हैं।

यह हरियाणा का शहर के अन्दर बनने वाले पहला एस्केलेटरयुक्त फुट ओवर ब्रिज

ऊर्जा मंत्री ने एनएचएआई के अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्राधिकरण के अधिकारियों ने निर्धारित समयावधि के अन्दर इस परियोजना को अमलीजामा पहनाने का काम किया हैं। यह हरियाणा का शहर के अन्दर बनने वाले पहला एस्केलेटरयुक्त फुट ओवर ब्रिज हैं। इस विधानसभा में प्रदेश सरकार की तरफ से करोड़ों रूपए विकास कार्याे पर खर्च किए जा चुके हैं।

सरकार ने अम्बाला छावनी से साहा तक टूटी हुई सडक़ को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में पुनः निर्मित करने का काम किया हैं। इस मार्ग पर नागरिक अस्पताल होने और ट्रेफिक ज्यादा होने के कारण मरीजों व आम नागरिकों को सडक़ क्रॉस करने में दिक्कत/परेशानी के साथ-साथ किसी भी सडक़ दुर्घटना का डर लगा रहता था। इन लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही फुट ओवर ब्रिज की बजाए एस्केलेटरयुक्त फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करवाया गया।

अधिकारियों को आगामी 5 सालों में अम्बाला छावनी के विकास करने की आदत डालनी होगी

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को चेतातेे हुए कहा कि ‘‘आगामी 5 सालों में अम्बाला छावनी के विकास करने की आदत डालनी होगी और काम किया है काम करेंगे की नीति को अपने जहन में रखकर कार्य करना होगा। सभी मिलकर चलेंगे और अम्बाला छावनी का विकास करेंगे’’। उन्होंने कहा कि ‘‘इस हलका के लोगों ने जिस उम्मीद के साथ सातवीं बार मुझे विधायक बनाया है, उन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आगामी 5 सालों में लगातार विकास करवाना हैं’’।

भाजपा पदाधिकारी व अधिकारीगण मौजूद थे

इस मौके पर नगर निगम के आयुक्त आरके सिंह, एडीसी अपराजिता, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, नगराधीश पूजा कुमारी, एनएचएआई के अधिकारी पीडी बंसल, सीएमओ राकेश सहल, भाजपा नेता संजीव सोनी, बलकेश वत्स, मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, मंडल प्रधान बिजेन्द्र चौहान, बीएस बिन्द्रा, किरण पाल चौहान, आशीष अग्रवाल, सुदर्शन सिंह, जसबीर सिंह जस्सी, पुष्पा वैश, विरेन्द्र सिंह, श्यामसुन्दर अरोड़ा, साहिल अग्रवाल, भौला विज, परवेश शर्मा, अनिल कौशल के साथ-साथ अन्य भाजपा पदाधिकारी व अधिकारीगण मौजूद थे।

Panchkula News : हरियाणा की इस कंपनी ने दिवाली को लेकर बांटीं कारें, बॉस बोला- कर्मचारी ही हमारे रॉकस्टार

Vipul Goyal: ‘भूपेंद्र हुड्डा अपने ससुराल…’, विपुल गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Minister Anil Vij : कई जिलों के बस स्टैंड का किया औचक निरीक्षण, खामियां देख गया चढ़ पारा…बस अड्डा इंचार्ज निलंबित

परिवहन मंत्री अनिल विज को निरीक्षण में मिली कई खामियां, मौके पर जीएम रोडवेज व…

8 mins ago

Health Minister Arti Singh Rao मंगलवार को गुरुग्राम पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ करेंगी बैठक

सिविल हॉस्पिटल और श्री माता शीतला देवी मेडिकल कॉलेज की साइट का करेंगी निरीक्षण India…

1 hour ago

Cabinet Minister Krishan Lal Panwar ने ली अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, 11 सूत्रीय एजेंडे को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

प्रदेश के विकास को लेकर किसी भी तरह का नहीं करेंगे समझौता: कृष्ण लाल पंवार…

2 hours ago

Panipat Crime : नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन सहित आरोपी गिरफ्तार

15 बुप्रेनॉर्फिन लिजेसिक नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime :…

2 hours ago

Kumari Selja’s Statement : गलती सरकार की ओर से की गई है तो धक्के लोग क्यों खाए, दी एक नई नसीहत 

कहा - अधिकारी-कर्मचारी घर-घर जाकर करे प्रॉपर्टी आईडी की शिकायतों का निपटारा India News Haryana…

3 hours ago