हर घर तिरंगा अभियान के तहत हरियाणा में 60 लाख घरों पर लहराएगा तिरंगा

इंडिया न्यूज, Haryana News (Independence Day 2022): स्वतंत्रता दिवस के शुभ महोत्सव पर हरियाणा में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत 60 लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। सीएम मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला और विधायक गोपाल कांडा ने अपने एक माह के वेतन के समान झंडे दान करने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने अन्य विधायकों और सांसदों से भी झंडा दान करने का आह्वान किया हैं।

सर्वदलीय बैठक में अभियान को मिला विपक्ष का साथ

सोमवार को हरियाणा निवास में आयोजित की गई सर्वदलीय बैठक में इस अभियान को सफल बनाने की योजना बनाई गई। हर घर तिरंगा अभियान को विपक्ष का साथ मिला है। सीएम मनोहर लाल ने बैठक के दौरान कहा कि यह एक जन अभियान है। इसलिए इस अभियान में जनता द्वारा खरीद कर स्वेच्छा से राष्ट्र ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा और इसके लिए सरकारी पैसे का प्रयोग नहीं किया जाएगा।

हर जिले में तिरंगा उपलब्ध करवाया जाए: CM 

सीएम ने कहा कि सभी जिलों में तिरंगे की उपलब्धता के लिए जिला उपायुक्तों को निर्देश दे दिए गए हैं तथा जरूरत के अनुसार हर स्थानीय स्तर पर भी झंडे उपलब्ध करवाए जाएंगे। सीएम ने कहा कि इसके लिए बनाए गए पोर्टल पर एक अपील पेज भी बनाया जाएगा जिसमें झंडा दान करने की अपील की जाएगी। साथ ही जिला प्रशासन या अन्य संस्थाओं द्वारा भी तिरंगे की जरूरत या मांग भी इस पोर्टल पर दर्ज की जाएगी।

अभियान को लेकर बोले अनिल विज

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि तिरंगे के साथ डंडा अवश्य दिया जाना चाहिए। सभी पार्टियां अपने कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी सौंपे की वे घर-घर जाकर तिरंगा लगाए और जिनके पास तिरंगा नहीं है उन्हें उपलब्ध करवाया जाए।

हुड्डा ने भी अभियान की प्रशंसा

विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हर घर तिरंगा अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि देशभक्ति के लिए ऐसी पहल अवश्य की जानी चाहिए। हमारे देश का तिरंगा किसी सरकार या निजी व्यक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि यह देश की आन बान, शान और राष्ट्रीयता का प्रतीक है। वह अपनी पार्टी के कार्यकतार्ओं तथा पदाधिकारियों से भी अनुरोध करेंगे कि वे सभी इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लें।

Independence Day 2022

यह भी पढ़ें : President Elections 2022 : हरियाणा विधानसभा में 88 विधायकों ने लोकतंत्र के महापर्व में निभाई सहभागिता

Connect With Us: Twitter Facebook

Nitesh Kumar

Share
Published by
Nitesh Kumar

Recent Posts

Yogendra Yadav Statements : हरियाणा के रुझानों को लेकर योगेंद्र यादव का बड़ा बयान , कर दिए कई बड़े दावे

Yogendra Yadav Statements : हरियाणा के रुझानों को लेकर योगेंद्र यादव का बड़ा बयान ,…

7 mins ago

Haryana Election : हरियाणा में AAP पर ही चल गया झाडू, खाता तक नहीं खुलवा सकी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Results 2024 Updates : हरियाणा विधानसभा के चुनाव को लेकर…

16 mins ago

Haryana Crime: पोलिंग बूथ पर वोट डालने से रोका, फिर घर में घुसकर पीटा, जान से मारने की दी धमकी

Haryana Crime: पोलिंग बूथ पर वोट डालने से रोका, फिर घर में घुसकर पीटा, जान…

46 mins ago

Haryana Election 2024: हरियाणा की कालका सीट से शक्ति रानी शर्मा सबसे आगे, जानिए क्या हैं कांग्रेस के हाल ?

Haryana Election 2024: हरियाणा की कालका सीट से शक्ति रानी शर्मा सबसे आगे, जानिए क्या…

54 mins ago