Others

शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा, शहीदों के सम्मान में लोहारू में उमड़ा जन सैलाब

भिवानी

भिवानी मे भाजपा ने  शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का लोहारू विधान सभा क्षेत्र के बहल कस्बे से जानदार आगाज हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ और लोहारू तिरंगा यात्रा के संयोजक कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे पी दलाल की अगुवाई में हजारों लोगों द्वारा पूरे जोश, जज्बे और जुनून के साथ शहीदों व भारत माता के लगाए जा रहे जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

बहल से लोहारू की 38 किलोमीटर की दूरी है और तिरंगा यात्रा का काफिला लगभग दस किलोमीटर लंबा बना हुआ था। पूरा क्षेत्र देश भक्ति के माहौल से सराबोर नजर आया। हजारों की सख्यां में किसान अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा सजाकर पंहुचे, जबकि युवा शक्ति अपने अपने वाहनों पर सवार और तिरंगा हाथ में लिए आजादी के मतवालों की तरह नजर आ रही थी। गांवों में महिलाएं देश भक्ति के गीत गाते हुए तिरंगा यात्रा का अभिनंदन रही थीं। तिरंगा यात्रा के शुभारंभ पर औम प्रकाश धनखड़ धनखड़ और जे पी दलाल ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया । प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर किसानों के साथ ट्रैक्टर पर सवार हुए।

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने देश भक्ति में डूबे हजारों लोगों को पूरे जोश व उत्साह के साथ संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवा शक्ति में देश भक्ति का जोश,जज्बा और जुनून पैदा करना है। तिरंगा हाथ में उठाए बगैर, शहीहों के सम्मान के बगैर हम युवा शक्ति को देश भक्ति नहीं सिखा सकते। आज का दिन क्षेत्र के शहीदों को नमन करने का है। शहीदों ने देश के लिए अपना सर्वोच्य बलिदान दिया, उनके प्रति भाव अर्पित करने का है। धनखड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्टï्र सर्व प्रथम है। शहीदों के सम्मान में एक अगस्त से 15 अगस्त तक प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं । आज बहल से शहीद सम्मान यात्रा का शानदार और जानदार आगाज हुआ है, इसके लिए कृषि मंत्री जे पी दलाल और सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।

 

 

 ओ.पी धनखड़ ने कहा कि तिरंगा यात्रा में अपने ट्रैक्टर लेकर पंहुचे लोहारू के किसान जानते हैं कि सरकारी भाव मेंं उनका बाजरा खरीदा गया, टेल तक पानी पंहुचाया गया, सरकारी नौकरी मैरिट के आधार पर प्रदेश के कौने कौने तक पंहुची। किसान, मजूदर व गरीब के प्रतिभाशाली बच्चों को उनका हक मिला। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने जय जवान- जय किसान के नारे को सार्थक करने का काम किया है। किसान ने हमेंशा देश की आन-बान-शान के लिए तिरंगा उठाया है। किसान आज इस यात्रा के सम्मान के लिए खड़ा है। देश भक्ति की लहर आज लोहारू विधान सभा क्षेत्र से शुरू हुई है, यह प्रदेश के कोने कोने तक पंहुचेगी।

 

लोहारू विधान सभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा के संयोजक प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे पी दलाल ने शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में पंहुचे प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ का अभिनंदन करते हुए कहा कि तिरंगे के सम्मान के लिए हमारे असख्यंक पूर्वजों ने कुर्बानियां दी हैं, जेलों में कठोर यातानाएं सही हैं, विदेशी शासकों की अमानवीय क्रूरता झेली है। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसके लिए देश व शहीदों का सम्मान पहले और पार्टी बाद में। दलाल ने कहा कि आज की तिरंगा यात्रा ने दिखा दिया है कि लोहारू विधान सभा क्षेत्र के लोग अपने शहीदों के प्रति अपार सम्मान और भाव रखते हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा प्रदेश भर के युवाओं में देश भक्ति का नया जज्बा और जुनून पैदा करेगी। युवा शक्ति में राष्ट्र निर्माण की नई भावना पैदा होगी।

कृषि मंत्री जे पी दलाल ने शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में पंहुचे हजारों लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मोदी-मनोहर सरकार ने विकास की अलख को देश -प्रदेश के कोने कोने तक पंहुचाया है। पहले की सरकारों में लोहारू विधान सभा क्षेत्र की आवाज कहीं नहीं सुनाई देती थी। आज आपकी आवाज चंडीगढ़ में पूरे ध्यान से सुनी जाती है। यह बदलाव आपके आशीर्वाद और भाजपा की नीतियों की बदौलत हुआ है। तिरंगा यात्रा मेंं जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़,पूर्व विधायक सुवविंद्र माढ़ी, शशि रंजन परमार, शमसेर खडख़ड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष नंदराम धानिया, मुकेश गौड़,सरोज सिहाग सहित हजारों की सख्यां में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

haryanadesk

Share
Published by
haryanadesk

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

5 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago