प्रदेश की बड़ी खबरें

Truck Drivers Strike : प्रदेश में हड़ताल के चलते पेट्रोल पंपों पर तेल का स्टॉक हुआ कम

India News (इंडिया न्यूज़), Truck Drivers Strike, चंडीगढ़ : देश में लागू हुए नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ हरियाणा में असर सामने आया है। जी हां, ट्रांसपोर्टर और ट्रक चालक लामबंद होने लगे हैं। 29 दिसंबर से ट्रक चालक हड़ताल पर हैं। सबसे अधिक असर प्रदेश के पेट्रोल पंपों पर दिखाई देने लगा है। असर यह हुआ कि पंपों पर तेल का स्टॉक कम होना शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि अगर ऐसे ही चालकों की हड़ताल और आगे चली तो प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत आ सकती है।

हरियाणा में 3000 पेट्रोल पंप

आपको जानकारी दे दें कि इस समय प्रदेश में कुल 3000 पेट्रोल पंप हैं। हड़ताल के चलते पंपों पर तेल की कमी होने लगी है। मालूम रहे कि भारतीय न्याय संहिता 2023 में हुए नए संशोधन के बाद हिट एंड रन के मामलों में दोषी ड्राइवर पर सात लाख रुपए तक का जुर्माना और 10 साल तक कैद का प्रावधान किया गया है। इसी के कारण अब ट्रक चालक चालक और ट्रांसपोर्टर खुलकर सामने आ गए हैं।

प्रदेश की मंडियों में भी दिख सकता है असर

जल्द ही इस हड़ताल का असर मंडियों में भी दिखाई दे सकता है। खासकर सब्जी मंडियों में इसका असर अधिक होगा, क्योंकि अधिकतर सब्जी बाहरी राज्यों से आती हैं। दिल्ली, हिमाचल और अन्य प्रदेशों से वाहनों की संख्या कम होने लगी है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से मेवों समेत अन्य खाद्यों पदार्थों की आपूर्ति होती है।

यह भी पढ़ें : Haryana Chirayu Yojana : नववर्ष पर कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की सौगात 

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

22 mins ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

41 mins ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

1 hour ago

Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता

उद्योगों का नियमितीकरण हमारी प्राथमिकता, व्यापारियों को मिलेगी सभी मूलभूत सुविधाएं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन से…

1 hour ago

Panipat Crime News : मकान से 30 लाख रुपए कैश व लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : सीआईए टू पुलिस टीम ने पुलिस…

2 hours ago

Murder Accused Arrested : चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Murder Accused Arrested : पानीपत जिला के थाना बापौली पुलिस ने खोजकीपुर…

2 hours ago