प्रदेश की बड़ी खबरें

Accident in Kurukshetra : ट्रक चालक ने एकदम से लगाई ब्रेक, हादसे में बाइक सवार 2 दोस्तों की मौके पर ही मौत

India News (इंडिया न्यूज), Accident in Kurukshetra, चंडीगढ़ : प्रदेश के जिला कुरुक्षेत्र में एक ट्रक चालक की लापरवाही से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो जाने का समाचार सामने आया है। बता दें कि यहां पिपली-थर्ड गेट मार्ग पर पुलिस लाइन के सामने एक ट्रक चालक ने बाइक को ओवरटेक कर अचानक से ट्रक के ब्रेक लगा दिए, जिस कारण एक बड़ा हादसा घटित हो गया। युवकों की बाइक सीधे ट्रक के पीछे जा घुसी। इस हादसे में 2 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये दोस्त हुए हादसे का शिकार

जानकारी के अनुसार इस हादसे में बाइक सवार 2 दोस्तों की जहां मौके पर ही जान चली गई वहीं अन्य दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चारों दोस्त ब्रह्मसरोवर पर घूमने के बाद बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। हादसे में जो 2 दोस्तों की मौत हुई है उनमें रोहित (18) और दिव्यांक (18) निवासी बीटा जिला अंबाला शामिल है। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।

वहीं हादसे को लेकर दो क्षेत्रों की पुलिस उलझ रही है। पहले इस क्षेत्र को सदर थाना के अंतर्गत सेक्टर-4 पुलिस चौकी के अधीन बताया गया। बाद में यह क्षेत्र थाना शहर थाने के अंतर्गत सेक्टर-7 की पुलिस चौकी का निकला। इसके बाद सेक्टर-7 पुलिस चौकी ने कार्रवाई शुरू की।

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

15 mins ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने भरी हुंकार

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने…

2 hours ago

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

10 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

11 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

11 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

11 hours ago