होम / Burnt Car In Bhiwani : जली बोलेरोे में मिले 2 कंकाल, हड़कंप

Burnt Car In Bhiwani : जली बोलेरोे में मिले 2 कंकाल, हड़कंप

• LAST UPDATED : February 16, 2023

इंडिया न्यूज, Haryana (Burnt Car In Bhiwani) : भिवानी लोहारू क्षेत्र के गांव बारवास की बणी में अलसुबह 4 बजे एक जली हुई बोलेरो गाड़ी लावारिस खड़ी मिली। पास जाकर जब देखा गया था लोग दंग रह गए क्योंकि बोलेरो की पिछली सीट पर दो शव बुरी तरह से जले हुए थे।

फिलहाल शवों की पहचान नहीं हो पाई है। यह भी मालूम नहीं हो पाया कि झलसे शव महिला के हैं या पुरुष के। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवाया। वहीं जांच को लेकर फारेंसिक एक्सपर्ट टीम भी बुलाई गई है।

जली गाड़ी किसकी, जानकारी जुटाई जा रही

फिलहाल पुलिस ब्लाइंड मर्डर मामले की तहकीकात में जुट गई है। गाड़ी किसकी है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद ही मालूम हो सकेगा शव किसके है।

यह भी पढ़ें : Turkey-Syria Earthquake : मौत का आंकड़ा 41 हजार के पार

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox