प्रदेश की बड़ी खबरें

Two Girls And A Boy Died Due To Drowning : दशहरे पर यमुना नदी में नहाते समय डूबने से दो लड़कियों व एक लड़के की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Two Girls And A Boy Died Due To Drowning :गंगा दशहरे के पावन पर्व पर यमुना नदी में अपने परिजनों के साथ नहाने आई दो लड़कियों वह एक लड़के की डूबने से मौत हो गई है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं दोनों लडक़ी आपस में रिश्ते में बहने थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आगामी कार्यवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Two Girls And A Boy Died Due To Drowning : अचानक गहरे पानी में दोनों युवतियां डूब गई

जानकारी अनुसार रविवार को गंगा दशहरा पर पानीपत के कुराना निवासी 19 वर्षीय आशु पुत्री सुल्तान व उसकी बुआ की लडक़ी ऊंटला गांव निवासी 13 वर्षीय स्नेहा पुत्री सुरेश अपने परिवार के साथ स्नान करने आई थी। दोपहर बाद करीब 3 बजे दोनों युवतिया यूपी की और स्नान कर रही थी। तभी यमुना नदी के अचानक गहरे पानी में दोनों युवतियां डूब गई। इस दौरान परिजनों ने शोर मचा दिया। मौके पर तैनात गोताखोरों की टीम ने पानी में छलांग लगाई। घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों युवतियों के शवों को यमुना नदी से बाहर निकाला।

वहीं पानीपत के जताताल रोड निवासी करीब 14 वर्षीय केशव पुत्र रमेश भी नहाते समय गहरे पानी में चला गया जिससे वह डूब गया कड़ी मस्कट के बाद गोताखोरों ने डूबे युवक को बाहर निकाल लेकिन तब तक देर हो चुकी थी उक्त सभी को पुलिसकर्मियों की मदद से कैराना सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने दोनों लड़कियों व लड़के को मृत घोषित कर दिया।

ना पुलिस की व्यवस्था, ना एंबुलेंस की सुविधा

पुलिसकर्मियों की मदद से कैराना सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। गंगा दशहरा के दिन यूपी और हरियाणा के लोग हजारों की संख्या में आकर स्नान करते हैं। गंगा दशहरा के पर्व को ध्यान में रखते हुए भी प्रशासन के द्वारा स्नान स्थल पर ना तो कोई सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यवस्था की गई, ना ही नहाने वालों को बचाने के लिए गोताखोर की व्यवस्था की गई और ना ही वहां पर दुर्घटना से संबंधित लोगों को अस्पताल तक ले जाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा की गई। जबकि सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग कर सभी सुविधाएं श्रद्धालुओं के लिए की जाती हैं, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते आज तीन मासूम ने अपनी जान गंवा दी।

यह भी पढ़ें : Man-eating Leopard Caught : आखिरकार तीसरे दिन कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया आदमखोर तेंदुआ

यह भी पढ़ें : Child Kidnapping And Murder : फिरौती के लिए किया बच्चे का अपहरण, नशे के इंजेक्शन की डोज ज्यादा होने से बच्चे की हो गई मौत

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है’, चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा क्यों बोला?

Nayab Singh Saini: 'कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है', चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा…

5 mins ago

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर Rahul…

32 mins ago

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…

2 hours ago

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

2 hours ago