India News Haryana (इंडिया न्यूज), BJP’s Organisational Meeting : विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी के सफल आयोजन के बाद सोमवार को पार्टी कार्यालय पंचकमल में दो महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई। जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जिन कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई थी उनके कामों की समीक्षा की गई।
दूसरी बैठक आगामी कार्यक्रमों और 7 जुलाई को होने वाली जिला कार्यकारिणी बैठक की तैयारियों को लेकर की गई। इन दोनों बैठकों में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने पंचकूला में विस्तृत प्रदेश कार्यकारिणी के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस मौक़े पर ज़िला प्रभारी परमोद कौशिक और ज़िला महामंत्री परमजीत कौर भी उपस्थित रहे।
प्रदेश सह मीडिया प्रमुख नवीन गर्ग ने बताया कि विस्तृत प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों और सफल आयोजन में लगे कार्यकर्ताओं के कामों की विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने समीक्षा की। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं से उनके कामों में बारे में पूरी जानकारी ली गई। कार्यकर्ताओं ने भी विस्तारपूर्वक विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हुए कामों को आज की बैठक में रखा। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा ली गई जानकारी और मंथन के बाद श्री गुप्ता और श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई और आगामी कार्यक्रमों के बारे में जुट जाने को कहा।
दूसरी बैठक के बारे में जानकारी देते हुए नवीन गर्ग ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक में यह भी बताया गया कि 7 जुलाई को विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की तर्ज पर पंचकूला जिला की भी कार्यकारिणी की बैठक होनी तय हुई है। जिला की कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम मुद्दों और अभियानों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा होगी और इसके बाद कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगे।
नवीन गर्ग ने बताया कि भाजपा का लक्ष्य तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाना है। इसलिए आज विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने साफ तौर पर कार्यकर्ताओं को बता दिया है कि आगामी कार्यक्रमों को लेकर अब वे पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। कार्यकर्ताओं को यह भी कहा गया कि आप लोगों की मेहनत के दम पर केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनी है और अब आप लोगों की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बननी तय है। गर्ग ने बताया कि बैठक में ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के दम पर लगातार चुनाव जीतती आ रही है और यह विधानसभा चुनाव भी कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा निश्चित तौर पर तीसरी बार जीतेगी।
गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की बदौलत पंचकूला विधानसभा में हमें जीत मिली है। इस जीत के मार्जिन को विधानसभा चुनाव में बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार बिना किसी भेदभाव के जनसेवा के काम कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा की जनता को अपना परिवार मानते हैं, इसलिए लगातार जनता की खुशहाली के लिए काम कर हैं।नवीन गर्ग ने बताया कि जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि आप लोग घर-घर जाएं और लोगों को मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियां बताएं।
दीपक शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने महिलाओं को 8500 रुपये देने और आरक्षण खत्म करने का भ्रम फैलाकर वोट हथियाने का काम किया है। अब जनता के सामने कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस फिर नए झूठ और भ्रम के साथ आएगी, लेकिन कार्यकर्ताओं को सतर्क रहना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हर झूठ का जवाब मोदी और नायब सरकार के कामों से जनता को देना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और पार्टी ने 90 दिन की जो रूपरेखा तैयार की है उसके हिसाब से काम करें।
यह भी पढ़ें : BJP Made 90 Day Roadmap : तीसरी बार सत्ता में आने के लिए भाजपा ने बनाया 90 दिन का रोडमैप
हरियाणा के दो करोड़ 80 लाख लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को भाजपा सरकार लगातार…
भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manohar Lal : बड़ी प्रचलित कहावत है कि सब उगते हुए…
आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…
कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…
25 लाख रुपये की डिमांड करने का आरोप छह लाख रुपये लेते पकड़े गए थे…