Ukraine Russia War Update यूक्रेन ने उड़ाए अपने तीन पुल

Ukraine Russia War Update

मास्को/ कीव/ वाशिंगटन।

Ukraine Russia War Update यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) के बाहर रूसी और यूक्रेनी सैनिकों के बीच लगातार जारी है। इस बीच खबर है कि रूसी टैंकों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए यूक्रेन ने अपने शहर के तीन पुलों को उड़ा दिया है। वहीं इसके अलावा राजधानी कीव में यूक्रेन की सेना ने आज हमले के दौरान एक रूसी विमान को मार गिराया। जोकि एक रिहायशी बिल्डिंग पर आकर क्रैश हुआ और वहां आग लग गई।

एक बार फिर रूस ने दी चेतावनी

हमले के आज दूसरे दिन एक बार फिर रूस ने यूक्रेन के सैनिकों को हथियार डालने की चेतावनी दी है। हालांकि यूक्रेन ने आत्मसमर्पण से इंकार कर दिया है। इसके बाद रूस ने राजधानी कीव पर एयर स्ट्राइक (air strike) कर दी है। कीव के रिहायशी इलाकों में लगातार छह धमाके हुए हैं।

Read More: Ukraine Crisis यूक्रेन में 137 से ज्यादा लोग धमाकों का शिकार

रूस ने क्रूज मिसाइल से उड़ाया जेट

रूसी फौज के कीव पर कब्जे के लिए हमले लगातार तेज होते जा रहे हैं। मालूम हुआ है कि राजधानी कीव में रूसी क्रूज मिसाइल ने यूक्रेन के Su27 जेट को मार गिराया है।

रूस हमले में इतने की जा चुकी जान

रूस के गुरुवार अलसुबह से किए गए हमले में यूक्रेन (Ukraine) में 137 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि विश्व ने हमें अकेला छोड़ दिया है, लेकिन हम किसी भी तरह से हिम्मत नहीं हारेंगे। मालूम हो कि रूसी सेना ने यूक्रेन के चेर्नोबिल (chernobyl) स्थित परमाणु संयंत्र पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र यूक्रेन का वही न्यूक्लियर प्लांट है, जिस पर दूसरे विश्व युद्ध के बाद अप्रैल, 1986 में दुनिया की सबसे भयावह दुर्घटना हुई थी। उस दौरान यूरोप में सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई कर यूक्रेन को तीनों ओर से घेरकर इस देश पर हमला किया गया था और विस्फोटों से पूरे यूरोप में रेडिएशन हो गया था। यूक्रेन की राजधानी से कीव से यह प्लांट 130 किमी है। उस समय हुए हमलों में यूक्रेन की सुरक्षा-व्यवस्था पूरी तरह धराशायी हो गई थी।

Connect With Us: Twitter Facebook

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Panipat Crime News : मकान से 30 लाख रुपए कैश व लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : सीआईए टू पुलिस टीम ने पुलिस…

23 mins ago

Murder Accused Arrested : चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Murder Accused Arrested : पानीपत जिला के थाना बापौली पुलिस ने खोजकीपुर…

42 mins ago

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

3 hours ago