प्रदेश की बड़ी खबरें

Amit Shah : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 को करेंगे सिरसा से रैलियों का आगाज : धनखड़

  • सोनीपत में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और अंबाला में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे रैली को संबोधित

India News (इंडिया न्यूज़), Amit Shah, चंडीगढ़ : हरियाणा में होने वाली रैलियों का मैप तैयार हो चुका है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सिरसा से रैली का आगाज करेंगे। वहीं सोनीपत में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी रैली को संबोधित करेंगे वहीं अंबाला लोकसभा में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और करनाल लोकसभा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रैली को संबोधित करेंगे।

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर की जा रही रैलियां

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने बताया कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में की जा रही इन रैलियों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 18 जून को सिरसा में होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और वे स्वयं रहेंगे।

इसी तरह 19 जून को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा में होने वाली रैली में प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और वे स्वयं शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सोनीपत में 20 जून को होने वाली रैली में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान व मंत्री मूलचंद शर्मा संबोधित करेंगे।

24 जून को करनाल लोकसभा की पानीपत में रैली होगी

24 जून को करनाल लोकसभा की पानीपत में रैली होगी जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रैली को संबोधित करेंगे। 25 जून को फरीदाबाद में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, डा. बनवारी लाल और गुरुग्राम में प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और मंत्री ओम प्रकाश यादव शामिल होंगे।  प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 30 जून को हिसार रैली में केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान और जेपी दलाल शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि रोहतक और कुरूक्षेत्र लोकसभा में होने वाली रैलियों में शामिल होने वाले केंद्रीय नेताओं से अभी समय लिया जा रहा है जिनकी जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी।
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Gurugram Murder : अपनी ही बहन का उजाड़ दिया सुहाग, जानिए क्यों उठाया खौफनाक कदम

आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा India News Haryana (इंडिया न्यूज), Gurugram…

2 hours ago

Haryana Assembly Election: हरियाणा में प्रचार में आई तेजी, गुरुग्राम के बादशाहपुर में बीजेपी और कांग्रेस चला रहे अभियान

Haryana Assembly Election: हरियाणा में प्रचार में आई तेजी, गुरुग्राम के बादशाहपुर में बीजेपी और…

2 hours ago

Neena-Satpal Rathi Joins Congress : भाजपा को बड़ा झटका, BJP महिला विंग की उपाध्यक्ष और किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

भूपेंद्र हुड्डा की उपस्थिति में दोनों ने थामा कांग्रेस का हाथ प्रदेश में चुनाव प्रचार…

2 hours ago

Haryana Assembly Election: ‘हरियाणा को नशा तस्करों से मुक्त कराएंगे’, हरियाणा वालों से भूपेंद्र हुड्डा का बड़ा वादा

Haryana Assembly Election: 'हरियाणा को नशा तस्करों से मुक्त कराएंगे', हरियाणा वालों से भूपेंद्र हुड्डा…

2 hours ago