Amit Shah Haryana Visit : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 29 को हरियाणा में

31
Amit Shah Haryana Visit
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 29 को हरियाणा में
  • 29 जून को बुलाई गई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Amit Shah Haryana Visit : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 29 जून को हरियाणा का दौरा करने जा रहे हैं। जी हां, इस दिन कुरुक्षेत्र में हरियाणा भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की जाएगी। उनके साथ ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

Amit Shah Haryana Visit : कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी टिप्स

बताया जा रहा है कि इस बैठक में अमित शाह सभी कार्यकर्ताओं को चुनावी रण में जाने के दौरान कैसे जनता के बीच जाकर उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी देनी है, इसके अलावा कांग्रेस की ओर से फैलाए जा रहे झूठ से आगाह करने का मंत्र देंगे।

मालूम रहे कि बीते लोकसभा चुनाव में हरियाणा में भाजपा ने 5 सीटें गंवाई हैं। अब इसी बात का मंथन करते हुए भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ना चाहती। इसी लिए सरकार प्रदेश में तीसरी बार फिर हैट्रिक लगाने की पूरी तैयार कर चुकी है। इसी को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के अलग-अलग मीटिंगें लेना शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें : Assembly Elections 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लेकर एक्शन मोड में भाजपा

यह भी पढ़ें : Mother Tongue Satyagrahi Pension Increased : स्वतंत्रता सेनानियों, हिन्दी आंदोलन-1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों और आपातकाल सत्याग्रहियों की मासिक पेंशन में बढ़ोतरी 

यह भी पढ़ें : CM Nayab Saini : मुख्यमंत्री ने 825 करोड़ रुपए के कार्यों को दी मंजूरी