होम / Union Law and Justice Minister ने सीएम नायब सैनी से की मुलाकात, कई अहम विषयों पर किया विचार विमर्श

Union Law and Justice Minister ने सीएम नायब सैनी से की मुलाकात, कई अहम विषयों पर किया विचार विमर्श

• LAST UPDATED : October 19, 2024
  • केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से नई दिल्ली में की मुलाकात

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Union Law and Justice Minister : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज नई दिल्ली के हरियाणा भवन में केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मुलाकात की और इस दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच राज्य व केन्द्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

Union Law and Justice Minister : मुख्यमंत्री को बधाईयां व शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी

मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत नई दिल्ली में मुख्यमंत्री का यह पहला दौरा है और इस दौरान प्रदेश की जनता के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा लगातार मुख्यमंत्री को बधाईयां व शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल हरियाणा भवन, नई दिल्ली में पहुंचे और उन्होंने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाई व शुभकामनाएं दी।

विकासात्मक विषयों पर विचार विमर्श हुआ

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच देश-प्रदेश की तरक्की और आम जनमानस के उत्थान के प्रति विकासात्मक विषयों पर विचार विमर्श हुआ, ताकि देश और प्रदेश की विकास की गति को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Cabinet Minister Rao Narbir Singh ने गुरुग्राम के विकास को लेकर बताया अपना विज़न, प्रशासनिक अधिकारियों को दीवाली तक दिया ये टारगेट

Kumari Selja : मंत्रियों को महकमे मिलने में देरी पर सैलजा का कटाक्ष, कहा – प्रदेश सरकार के हाथ बंधे रहेंगे…क्योंकि रिमोट…??

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT