प्रदेश की बड़ी खबरें

Union Law and Justice Minister ने सीएम नायब सैनी से की मुलाकात, कई अहम विषयों पर किया विचार विमर्श

  • केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से नई दिल्ली में की मुलाकात

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Union Law and Justice Minister : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज नई दिल्ली के हरियाणा भवन में केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मुलाकात की और इस दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच राज्य व केन्द्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

Union Law and Justice Minister : मुख्यमंत्री को बधाईयां व शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी

मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत नई दिल्ली में मुख्यमंत्री का यह पहला दौरा है और इस दौरान प्रदेश की जनता के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा लगातार मुख्यमंत्री को बधाईयां व शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल हरियाणा भवन, नई दिल्ली में पहुंचे और उन्होंने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाई व शुभकामनाएं दी।

विकासात्मक विषयों पर विचार विमर्श हुआ

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच देश-प्रदेश की तरक्की और आम जनमानस के उत्थान के प्रति विकासात्मक विषयों पर विचार विमर्श हुआ, ताकि देश और प्रदेश की विकास की गति को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Cabinet Minister Rao Narbir Singh ने गुरुग्राम के विकास को लेकर बताया अपना विज़न, प्रशासनिक अधिकारियों को दीवाली तक दिया ये टारगेट

Kumari Selja : मंत्रियों को महकमे मिलने में देरी पर सैलजा का कटाक्ष, कहा – प्रदेश सरकार के हाथ बंधे रहेंगे…क्योंकि रिमोट…??

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Manohar Lal ने महाराष्ट्र सीएम शिंदे को दिया जीत का ‘मनोहर’ मंत्र…जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

मनोहर लाल बोले, सुशासन, मिशन मेरिट और अंत्योदय उत्थान मनोहर मॉडल India News Haryana (इंडिया…

2 hours ago

Anil Vij : इस कॉलेज में आता हूं तो ऐसे लगता है कि मानों….मंत्री बनते ही अनिल विज ने अपनी पहली ग्रांट को लेकर की बड़ी घोषणा 

एसडी कॉलेज अंबाला में 47वें जोनल यूथ फेस्टिवल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विज ध्येय…

3 hours ago

Jind Crime News : दो नशा तस्करों को दस-दस वर्ष की कैद, एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Crime News : अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जसबीर…

4 hours ago