होम / Hathin Assembly Constituency : केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

Hathin Assembly Constituency : केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

• LAST UPDATED : September 25, 2024
  • मनोज रावत को जिताओ हथीन क्षेत्र में विकास की कमी नहीं रहेगी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Hathin Assembly Constituency : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने हथीन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनोज रावत के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उनके लिए वोट की अपील की। इस दौरान कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा की जितना विकास भाजपा ने दस साल के राज में किया है इतना विकास आजादी के बाद लगातार सत्ता में काबिज रही कांग्रेस ने 2014 तक के इतने लंबे समय में नही किया।

Hathin Assembly Constituency : देश से कुछ नही लेना उन्हें केवल कुर्सी चाहिए

उन्होंने कहा की कांग्रेस को देश से कुछ नही लेना उन्हें केवल कुर्सी चाहिए। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रत्याशी मनोज रावत के साथ मौजूदा भाजपा विधायक प्रवीन डागर भी मौजूद रहे। सभी नेताओं का फूल मालाओं व पगड़ी बांध कर जोरदार स्वागत किया गया।केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस का नेता और लोकसभा में विपक्ष का नेता विदेशों में जाकर भारत की बदनामी करता है।

कांग्रेस पार्टी ऐसी है, जिनका अब तक कौन मुख्यमंत्री बनेगा, पता भी नहीं

केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने  कहा भाजपा अपने संकल्प पत्र में सारे संकल्प पूरे करने के लिए गारंटी रखती है, लेकिन कांग्रेस ने अपनी मेनिफेस्टो में कहीं भी कोई ना तो संकल्प की बात रखी है और ना ही कोई विकास की। कांग्रेस केवल अपने जेब भरने और लोगों से झूंठ बोलने की राजनीति करती है। गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसी है, जिनका अब तक कौन मुख्यमंत्री बनेगा, पता भी नहीं है। अब जनता फैसला करे कि क्या वो मुख्यमंत्री के पास पहुंच रखने वाला है, क्या वो क्षेत्र के विकास की योजनाएं ला सकता है।

खुद भी बचें और अपने बच्चों को भी बचा लें

उन्होंने जनता से अपील की कि वह कांग्रेस से खुद भी बचें और अपने बच्चों को भी बचा लें। गुर्जर ने कहा कि पांच साल में एक बार चुनाव आता है। जनता को सोच समझकर फैसला करना है और जनता को ही अपना प्रतिनिधि व चौकीदार चुनना है। अगर ठीक फैसले से चूक गए तो हमारे बच्चे भी अपराध व नशे की दलदल में चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को जिताने के बाद क्षेत्र मे विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

Hooda taunts CM Saini : हार के डर से नारायणगढ़ और करनाल छोड़कर लाडवा आए मुख्यमंत्री, यहां भी हार तय

Randhir Golan : पूंडरी से विधायक रणधीर गोलन ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में ज्वाइन की कांग्रेस

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox