होम / Union Minister Manohar Lal ने पानीपत ग्रामीण विधानसभा में शक्ति केंद्र प्रमुख व त्रिदेव की बैठक को किया संबोधित

Union Minister Manohar Lal ने पानीपत ग्रामीण विधानसभा में शक्ति केंद्र प्रमुख व त्रिदेव की बैठक को किया संबोधित

• LAST UPDATED : September 28, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Union Minister Manohar Lal : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 8 अक्तूबर को महीपाल ढांडा तीसरी बार प्रचंड मतों से विजयी होकर चंडीगढ़ आएंगे। प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनना तय है। मंत्री मनोहर लाल ने महीपाल ढांडा के समर्थन में वोट की अपील की। शनिवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पानीपत ग्रामीण विधानसभा में पहुंचकर सभी शक्ति केंद्र प्रमुख व त्रिदेव की बैठक की।

संगठन के विषय पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं में जोश भरा

उन्होंने संगठन के विषय पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आप सब कर्मठता से लगे हुए हैं। चुनाव में आखिरी क्षण तक नजर रखनी है और भाजपा को विजयी बनाना है। कार्यकर्ताओं व भाजपा प्रत्याशी ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। पानीपत प्रत्याशी महीपाल ढांडा ने कहा कि भाजपा की तीसरी बार प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है, इस बार विकास कार्यों को और तीर्व गति से करवाया जाएगा और संकल्प पत्र में जो वादे किए गए हैं उन  सबको पूरा किया जाएगा।

Union Minister Manohar Lal : शक्ति केंद्र प्रमुख व सभी त्रिदेव उपस्थित रहे

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी महीपाल ढांडा, राजस्थान से राज्य मंत्री रामगोपाल, जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, मंडल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, मंडल अध्यक्ष संजीव दहिया, मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, कृष्ण आर्य, सुलेख डिडवाड़ा, विधानसभा संयोजक कृष्ण आर्य, आसना वर्मा सहित सभी शक्ति केंद्र प्रमुख व सभी त्रिदेव उपस्थित रहे।

OP Dhankar Targeted Congress : कांग्रेस कहती है कि 50 वोटों पर एक नौकरी देंगे और पहले 5 नसबंदी पर पदोन्नति करती थी

UP CM Yogi Adityanath ने अटेली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आरती सिंह राव के समर्थन में विशाल जनसभा को किया संबोधित

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox