प्रदेश की बड़ी खबरें

Union Minister Manohar Lal ने पानीपत शहरी विधानसभा में कार्यकर्ताओं में भरा जोश 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Union Minister Manohar Lal : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारे देवतुल्य और ऊर्जावान कार्यकर्ता हल्के में तीसरी बार कमल खिलाकर प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह शुक्रवार को पानीपत जीटी रोड स्थित कार्यालय सभागार में चुनाव संचालन समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं व प्रत्याशी प्रमोद विज ने गुलदस्ता भेंट कर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का स्वागत किया।

Union Minister Manohar Lal : भाजपा सरकार में हर वर्ग खुश

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर प्रत्याशी प्रमोद विज को भारी मतों से जीत दिलवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों से अवगत करवा ज्यादा से ज्यादा संख्या में 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील करें। पानीपत शहरी विधानसभा प्रत्याशी प्रमोद कुमार विज ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी पूरी मेहनत व लगन से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। हजारों की संख्या में लोग दूसरी पार्टी छोड़ भाजपा में अपनी आस्था बना रहे हैं। आज युवा वर्ग खुश है और उनके माता-पिता कहते हैं कि भाजपा सरकार ही ऐसी सरकार है जिसने खर्ची-पर्ची को बंद कर युवाओं को मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरी देने का काम किया है। भाजपा सरकार में हर वर्ग खुश है।

अग्नि वीरों को सरकारी नौकरी देने का वादा

नॉन स्टॉप हरियाणा संकल्प पत्र में भाजपा ने जो वायदे किए हैं 8 अक्तूबर को भाजपा की तीसरी बार सरकार आने पर उन सब वादों  को पूरा किया जाएगा। संकल्प पत्र में महिलाओं के लिए लाड़ो लक्ष्मी योजना जिसमें महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये सीधा उनके खाते में भेजने का वादा, अग्नि वीरों को सरकारी नौकरी देने का वादा, किसानों की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का वायदा, दो लाख ओर युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है।

भाजपा सरकार ने संकल्प पत्र हर वर्ग के विकास को लेकर बनाया

इसके साथ अनेक वायदे किए गए हैं, जो सब पूरे होंगे। भाजपा सरकार ने संकल्प पत्र हर वर्ग के विकास को लेकर बनाया है। इस बार  प्रदेश में भाजपा सरकार जीत की हैट्रिक लगाएगी। इस मौके पर दुष्यंत भट्ट, विधानसभा चुनाव प्रभारी अनिल सच्चर, तरुण गांधी, मेघराज गुप्ता, गजेंद्र सलूजा, पूर्व मेयर अवनीत कौर, हेमा रमन, मुक्ता, शशि, कोमल सैनी, शकुंतला गर्ग, अनीता पूनिया व महक दीवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रही।

Ladwa Constituency में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बढ़ा भाजपा का कुनबा

Haryana Election : कांग्रेस का इन पर एक्शन, जानिए किन 13 नेताओं को किया बाहर

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Kharif Marketing Season 2024-25 के तहत धान की सरकारी खरीद शुरू 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kharif Marketing Season 2024-25 : हरियाणा में खरीफ विपणन सीजन…

14 mins ago

Haryana Assembly Elections : प्रदेश में कुल 54.46 करोड़ रुपए की अवैध शराब, मादक पदार्थ, नकद राशि व कीमती वस्तुएं जब्त

इसके अलावा, 14 करोड़ रुपए मूल्य की पकड़ी गई विभिन्न वस्तुओं की जांच भी जारी…

32 mins ago

Panipat News : 7 गाड़ियों से बरामद की 19 लाख 85 हजार रुपए की नकदी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat News : विधानसभा आम चुनाव को जिला में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण…

59 mins ago

Agarwal Samaj Panipat ने अफवाहों पर लगाया विराम, भाजपा को दिया समर्थन

जो पार्टी भारत को विश्व गुरु बना सकती है, हम उस भाजपा का समर्थन करते…

2 hours ago

Jind Crime : घर की ओर जा रही थी नाबलिग, रास्ते में पड़ोसी ने…, मामला दर्ज

पड़ोसी गांव के युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…

2 hours ago

Ladwa Constituency में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बढ़ा भाजपा का कुनबा

जिला परिषद, ब्लॉक समिति व अनेक पंचायतों के सरपंचों और मेंबरों ने लाडवा में भाजपा…

2 hours ago