होम / Union Minister Rao Inderjit Singh ने पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव के पुत्र के निधन पर जताया शोक

Union Minister Rao Inderjit Singh ने पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव के पुत्र के निधन पर जताया शोक

• LAST UPDATED : July 25, 2024
  • बोले-स्वर्गीय उमेश यादव का जवान अवस्था में ही निधन हो जाना बड़े दुख की बात : राव इन्द्रजीत सिंह

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Union Minister Rao Inderjit Singh : केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री तथा अपने खास समर्थक ओम प्रकाश यादव के इकलौते पुत्र स्वर्गीय उमेश यादव के निधन पर उनके खडखड़ी मोहल्ला आवास पहुंचकर शोक जताया। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इस संसार में मनुष्य का आना और जाना एक विधि का विधान है लेकिन जवान उम्र में जिस माता-पिता का बच्चा उन्हें छोड़कर चला जाता है इससे बड़ा कोई दुख नहीं हो सकता।

जिस तरह पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव के पुत्र स्वर्गीय उमेश यादव का जवान अवस्था में ही निधन हो जाना बड़े दुख की बात है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव व उनके परिवार का ढ़ांढ़स बधाया। हरियाणा सरकार में मंत्री सीमा त्रिखा, तिजारा से विधायक महंत बालक नाथ, महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री जाकर हुसैन, पूर्व मंत्री कप्तान अजय यादव, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, पूर्व विधायक मूलाराम चौधरी, हिसार यादव सभा के प्रधान विजेंद्र यादव, अशोक बोहरा, तेज प्रकाश एडवोकेट, प्रोफेसर रोशन लाल यादव,सतीश उर्फ बबली सिहार,मनोज सेकवाल,राजु कमानियां सहित भारी संख्या में लोगों ने स्वर्गीय उमेश यादव के निधन पर मंत्री ओम प्रकाश यादव के आवास पर जाकर शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : Child Drowned : गुरुग्राम स्विमिंग पूल में डूबने से 5 साल के बच्चे की मौत

यह भी पढ़ें : Panipat Crime News : हत्या के इरादे से बेटे ने मां को लकड़ी काटने वाली मशीन से काट डाला, महिला की हालत गंभीर 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox