होम / Surajkund Mela 2025 : केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मेले पहुंच कहा- सूरजकुंड मेला कला और संस्कृति का कुंभ, जिसने देश और विदेशों में अपनी साख बनाई : गजेंद्र सिंह शेखावत

Surajkund Mela 2025 : केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मेले पहुंच कहा- सूरजकुंड मेला कला और संस्कृति का कुंभ, जिसने देश और विदेशों में अपनी साख बनाई : गजेंद्र सिंह शेखावत

BY: • LAST UPDATED : February 7, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Surajkund Mela 2025 : केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ 38 वे अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का रिबन काटकर शुभारंभ किया जा चुका है। उद्घाटन के बाद केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ मेले का अवलोकन किया और फिर अपना संबोधन भी दिया। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने संबोधन में सूरजकुंड मेले की तुलना कुंभ मेले से करते हुए कहा कि यह मेल भी कला और संस्कृति का कुंभ है जिसने देश और विदेशों में अपनी साख बनाई है।

Haryana News: मंडी निरीक्षण के दौरान अधिकारीयों ने की ऐसी लापरवाही, हरियाणा सरकार को लेना पड़ा कड़ा एक्शन

सूरजकुंड मेले में विभिन्न राज्यों से पहुंचे कलाकार नृत्य कला की प्रस्तुति देते हुए। - Dainik Bhaskar

Surajkund Mela 2025 : मेले के थीम स्टेट मध्य प्रदेश और उड़ीसा का भी आभार

उन्होंने कहा कि यह दोनों आयोजन सूरज और चांद की तरह विश्व के सांस्कृतिक पटल पर आवर्त होकर आए हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री हरियाणा और पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा समेत मेला अथॉरिटी को बधाई दी। उन्होंने मेले के थीम स्टेट मध्य प्रदेश और उड़ीसा का भी आभार प्रकट किया, और कहा कि यह मेल प्रधानमंत्री के एक भारत श्रेष्ठ भारत के संदेश को भी दोहराता है।

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को लेकर हलचल में आई कांग्रेस, पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओं के साथ की अहम बैठक

सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय मेला देश ही नहीं दुनिया की पहचान बन चुका

वहीं मेले में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत वहां मौजूद सभी मंत्रियों और विधायकों का अभिनंदन किया और कहा कि सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय मेला देश ही नहीं दुनिया की पहचान बन चुका है और मुझे यहां पहुंचकर गर्व महसूस हो रहा है और यहां आकर मुझे देश और दुनिया की संस्कृति को देखने का मौका मिला। यह मेला वासुदेव कुटुम की भावना को भी साकार करता है। इस मौके पर उन्हें केंद्रीय पर्यटन मंत्री द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की विस्तार से चर्चा की।

Mohan Lal Badoli PC : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नगर निकाय चुनाव और दिल्ली विधानसभा पर बड़ा बयान, जानें क्या बोले

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT