Up Accident एक ही परिवार के 5 सदस्य मारे गए

इंडिया न्यूज, प्रतापगढ़।
Up Accident उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक दुखद समाचार सामने आया है। इस हादसे में शादी समारोह से लौट रहा एक परिवार चपेट में आ गया जिस कारण परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। बताया जा रहा है किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। प्रतापगढ़ के नवाबगंज के बुदौना गांव के रहने वाले रामसरन पाल (60), उनके दो पुत्र, एक नाती और एक अन्य रिश्तेदार एक ही बाइक पर एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सभी 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा श्रृंगवेरपुर हाईवे पर हुआ बताया जा रहा है।

गांव में मचा कोहराम (Up Accident)

हादसे की सूचना मिलते ही बुदौना गांव में कोहराम मच गया। गांव में रामसरन पाल के घर ग्रामीणों और शुभचिंतकों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गांव में हर कोई इस घटना को लेकर गमगीन है।

Also Read : New Guidelines On Omicron एक दिसंबर से ये रिपोर्ट अपलोड करना अनिवार्य

Also Read : Corona New Variant कहीं कोरोना की तीसरी दस्तक तो नहीं

Amit Gupta

Share
Published by
Amit Gupta
Tags: Up Accident

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

8 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

8 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

9 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

9 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

9 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

10 hours ago