होम / Up Assembly Election पीएम ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Up Assembly Election पीएम ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

• LAST UPDATED : January 18, 2022

इंडिया न्यूज, वाराणसी।
Up Assembly Election उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूपी में चुनावी मोर्चा संभाला और भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के लिए संसदीय क्षेत्र वाराणसी के करीब 10,000 भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान नमो ऐप (namo app) ने पीएम मोदी व कार्यकर्ताओं के बीच संवाद सूत्र का काम किया। वहीं इस एप के द्वारा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी से अपने सुझाव भी सांझा किए।

बूथ अध्यक्ष श्रवण से भोजपुरी में जाना हालचाल (Up Assembly Election)

वहीं इस दौरान ऐप के माध्यम से पीएम ने शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के बूथ अध्यक्ष श्रवण कुमार रावत से भोजपुरी में हालचाल जाना। प्रधानमंत्री ने उनके साथ बातचीत में पूछा कि बाबा विश्वनाथ धाम के दर्शन किए..? तो श्रवण ने कहा कि कुछ दिन पहले ही सपरिवार गए थे। वहीं उन्होंने पीएम की प्रशंसा करते हुए श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के नव्य-भव्य स्वरूप के बारे में भी बताया।

वाराणसी में ट्रैफिक सिस्टम पर चर्चा (Up Assembly Election 2022)

वहीं नमो ऐप से महामना मंडल की बूथ अध्यक्ष सीमा कुमारी कॉल पर जुड़ीं तो प्रधानमंत्री ने उनसे पूछा कि इधर कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है तो ऐसे में जनसंपर्क कैसे हो पा रहा होगा तो बूथ अध्यक्ष सीमा ने कहा कि सर दो गज दूरी-मास्क है जरूरी मंत्र का पालन कर रहे हैं।

प्राकृतिक खेती पर बल दिया 

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा कि आज के समय में प्राकृतिक खेती (natural farming) को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक करें। वहीं किसानों को जानकारी दें कि केमिकल युक्त खेती के कारण एक बड़ा नुकसान भी होता है।

चुनाव अपने आप में एक Traninig Camp

प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव अपने आप में एक ट्रेनिंग कैंप होता है जिसमें हम अधिकतम लोगों को कार्यकर्ता के रूप में तैयार कर सकते हैं। हमें लोगों को एक-एक मतदान की कीमत समझानी होगी। हम और योगी जी इसलिए कुछ कर पा रहे हैं क्योंकि जनता ने हमें वोट दिया। अंत में पीएम ने हर हर महादेव के उद्घोष के साथ संबोधन का समापन किया।

Also Read: Corona Update Today In India भारत में एक्टिव केस 17,36,628

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox