होम / UP Assembly Elections सरकार का रिपोर्ट कार्ड साथ लेकर आया हूं : अमित शाह

UP Assembly Elections सरकार का रिपोर्ट कार्ड साथ लेकर आया हूं : अमित शाह

• LAST UPDATED : January 29, 2022

UP Assembly Elections

इंडिया न्यूज़, मुजफ्फरनगर:
Amit Shah Targets Samajwadi Party in Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh assembly elections 2022) के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) वेस्ट यूपी में पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार कर रही है। वेस्ट यूपी बीजेपी के लिए काफी अहम है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने मुजफ्फरनगर में जनसभा को संबोधित करने से पहले भारत माता की जय के नारे से शुरआत की।

Amit Shah Targets Samajwadi Party in Muzaffarnagar

शाह ने समाजवादी पार्टी के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि माफिया ने प्रदेश में अपना कब्जा जमाया था। आज जब मैं आया हूं तो कोई सुरक्षा की बात नहीं कर रहा है। 2017 में योगी सरकार बनने के बाद माफिया और अराजक तत्व बाउंड्री से बाहर हो गए। 2017 के बाद अब 2022 में आया हूं। सरकार का रिपोर्ट कार्ड साथ लेकर आया हूं।

योगी सरकार में क्राइम में 70 फीसदी तक गिरावट

शाह ने आगे कहा कि योगी सरकार ने गुंडा माफिया सबको बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सपा सरकार गुंडागर्दी बढ़ाती है। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार में लूट, हत्या, अपहरण, छेड़छाड़ में 70 फीसदी तक की भारी गिरावट आई है। इसी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अमित शाह ने हमेशा हमारा साथ दिया। चाहे दंगे के बाद दर्ज मुकदमे हों या सपा सरकार में हुई ज्यादतियां।

Amit Shah Targets Samajwadi Party in Muzaffarnagar

सपा सरकार में माफिया राज होगा

कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि दूधली गांव के क्रांतिकारियों को याद करता हूं। आशाराम शर्मा के बलिदान और चौधरी चरण सिंह के आदेशों को नमन है। यहां 14, 17 और 19 के चुनाव मेरी नजरों के सामने हुए हैं। जब मैं उत्तर प्रदेश का प्रभारी बना तभी मुजफ्फरनगर में दंगे हो गए। जो पीड़ित थे उन्हें आरोपित बना दिया और जो आरोपित थे उन्हें पीड़ित बना दिया। 2014 हो या 17 या फिर 19..यहीं मुजफ्फरनगर की धरती से लहर उठती है, जो था से उठकर काशी तक जाती है। इस बार भी यहीं से भाजपा की विजय की नीव डाली जाएगी।

पहले यहां पर हर व्यक्ति को सिक्योरिटी की चिंता रहती थी। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार में लूट, हत्या, अपहरण, छेड़छाड़ में 70 फीसदी तक की भारी गिरावट आई है। मैंने अपना हिसाब दिया है। अखिलेश यादव अपने कार्यकाल के आंकड़े लेकर प्रेस वार्ता करें। लोकतंत्र में मत बहुत बड़ी ताकत है। सपा को वोट गया तो फिर माफिया का राज होगा। मुजफ्फरनगर के दंगे याद हैं कि नहीं। पुलिस ने एकतरफा कार्यवाही की।

Also Read: Pegasus Spyware मामले में मोदी सरकार फिर घिरी

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox