होम / Up Big Crime मां ने अपने मासूम बच्चों को ही मार डाला, फिर किया सुसाइड

Up Big Crime मां ने अपने मासूम बच्चों को ही मार डाला, फिर किया सुसाइड

• LAST UPDATED : December 4, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ।
Up Big Crime उत्तर प्रदेश के महोबा में शनिवार को दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक मां ने ही अपने तीन बच्चों की तेजधार हथियार से हत्या कर खुद भी सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार कठबरिया मोहल्ला निवासी कल्याण सिंह यादव की पत्नी सोनम (35) अपने पुत्र विशाल (11), पुत्री आरती (9) और अंजलि (7) के साथ रहती थी। बताया जाता है कि अक्सर उसका अपने पति से विवाद रहता था।

बिस्तर पर मिले लहूलुहान शव (Up Big Crime)

वारदात को देख हर किसी की रूह कांप गई। तीनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े मिले, जबकि सोनम का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। तीनों बच्चों के गले पर तेजधार हथियार से वार किया हुआ था। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना की। मृतका के बड़े भाई भानसिंह ने पुलिस को बताया कि दिवाली से ही कल्याण अपनी पत्नी और बच्चों से बात नहीं कर रहा था। वो घर में खाना भी नहीं खा रहा था। इसी बात से परेशान होकर सोनम ने यह कदम उठाया है।

Also Read: Kisan Movement Breaking आंदोलन खत्म होगा या नहीं, फैसला आज

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

Up Big Crime
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox