होम / UP Elections 2022 हमारे लिए राष्ट्रवाद सर्वोपरि : नड्डा

UP Elections 2022 हमारे लिए राष्ट्रवाद सर्वोपरि : नड्डा

• LAST UPDATED : November 22, 2021

इंडिया न्यूज, गोरखपुर।
UP Elections 2022 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी की ओर से आयोजित क्षेत्रीय बूथ सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, किसी वर्ग विशेष का नहीं है, किसी जाति विशेष का नहीं बल्कि ये सम्मेलन समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाला भाजपा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है। केंद्र से पीएम मोदी ने पूरा आशीर्वाद उत्तर प्रदेश पर रखा है और सीएम योगी ने विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। उत्तर प्रदेश लगातार विकास की ओर अग्रसर है। इस दौरान नड्डा ने कहा कि हमें प्रजातंत्र पर विश्वास है, लेकिन विपक्षी पार्टियां प्रजातंत्र पर नहीं सिर्फ परिवार पर विश्वास करती हैं। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही एक साधारण कार्यकर्ता पार्टी को चलाता है, हमारे लिए राष्ट्रवाद सर्वोपरि है लेकिन उनके लिए वंशवाद के आगे कुछ नहीं। विपक्षी पार्टियां वंशवाद को लेकर चलती है। हम राष्ट्रवाद को लेकर आगे चलते हैं। हमारी पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर आगे बढ़ रही है।

गोरखपुर की धरती को नमन करता हूं (UP Elections 2022)

नड्डा ने कहा कि मैं अपने आपकों भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे श्रीकृष्ण और श्रीराम की भूमि पर आने का सौभाग्य मिला। इस दौरान उन्होंने पंडित बिस्मिल की शहादत को याद किया और कहा कि मैं इस धरती को नमन करता हूं। महात्मा बुद्ध भी इसी भूमि से सत्य की खोज में निकले थे। यही गोरखपुर की धरती है। हमें गौरवान्वित होना चाहिए कि हम ऐसी पार्टी के सदस्य हैं जिसमें आंतरिक प्रजातंत्र हैं।

गोरखनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना (UP Elections 2022)

जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे। नड्डा गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर में पहुंचे। मंदिर में बाबा गोरखनाथ की पूजा अर्चना के बाद वे गीता प्रेस गए।

Also Read : Gallantry Awards 2021 अभिनंदन का वीर चक्र से अभिनंदन

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox