होम / Shakti Rani Sharma के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी

Shakti Rani Sharma के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी

• LAST UPDATED : September 23, 2024
  • भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को बुलंदियों पर पहुंचाया : पुष्कर सिंह धामी
  • कालका से प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा को भारी बहुमत से जिताने की अपील की

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani Sharma : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार कालका पहुंचे। धामी ने कालका से प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के समर्थन में आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लिया और जनता से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कालका आगमन पर राज्यसभा सांसद पुत्र कार्तिकेय शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत के एवं अभिनंदन किया।

 

Shakti Rani Sharma

Shakti Rani Sharma : धामी ने 5 अक्टूबर को कमल का बटन दबाने की अपील की

उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कालका आगमन पर रॉयल ऑर्चिड भाजपा कार्यालय, पिंजौर में आयोजित विशाल जनसभा में समस्त कालका वासी प्रचंड संख्या में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास की आस रखने वाले सभी क्षेत्रवासियों से भाजपा की सभी जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं को चुनकर 5 अक्टूबर को कमल का बटन दबाने की अपील की। इस अवसर पर मंच पर एवं कार्यक्रम में उपस्थित रहे सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नारी शक्ति, समर्थकों एवं युवाओं का हार्दिक धन्यवाद।

 

Shakti Rani Sharma

युवाओं को भाजपा पर भरोसा

इस मौके पर धामी ने कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदा भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस पर्ची और खर्ची से युवाओं को नौकरियां देने की साजिश रच रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं को भाजपा पर भरोसा है। युवाओं को पता है कि उनका भविष्य भाजपा ही सुरक्षित रख सकती है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने युवाओं को बिना पची और बिना खर्ची के नौकरियां दी। जबकि कांग्रेस की सरकार में नौकरियां बेची जाती थी।

“शक्ति रानी शर्मा प्रचंड बहुमत के साथ जीत रही हैं”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का असली मकसद भ्रष्टाचार करना और परिवारवाद को बढ़ावा देना है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के पक्ष में वोट की अपील की और कहा की कालका की जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं के उत्साह ने स्पष्ट कर दिया है कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है और शक्ति रानी शर्मा प्रचंड बहुमत के साथ जीत रही हैं।

Shakti Rani Sharma

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की दशा और दिशा को बदला : Shakti Rani

भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की दशा और दिशा को बदला है। मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत और सुरक्षित हुआ है। डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को बुलंदियों पर पहुंचाया है। हरियाणा विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने युवाओं को बिना पची और बिना खर्ची के नौकरियां दी। जबकि कांग्रेस की सरकार में नौकरियां बेची जाती थी। उन्होंने सभी ने अपील की कि आने वाली 5 अक्टूबर को कमल के बटन को दबाकर भाजपा को विजयी बनाएं।

इस लड़ाई को लड़ने के लिए हमें आपकी शक्ति की जरूरत : MP Kartikeya Sharma

वहीं इस मौके पर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा आप सभी के सहयोग से ही हम एक सशक्त और समृद्ध कालका का निर्माण कर सकते हैं। इस लड़ाई को लड़ने के लिए हमें आपकी शक्ति की जरूरत है। उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कालका आगमन और माता शक्ति रानी शर्मा के समर्थन में उमड़े जनसैलाब का हृदय से आभार किया। आप सबके सहयोग से कालका में कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने मां कालका की पावन भूमि पर पधारने के लिए उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Shakti Rani Sharma

kalka Assembly Constituency : हरियाणा की सबसे आख़िरी चोटी मोरनी के गांव टीपरा पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा, भव्य स्वागत

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Shakti Rani Sharma के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी
Anil Vij’s Counter Attack On Congress : मेनिफेस्टो हमने कॉपी नहीं किया, बल्कि कांग्रेस ने हमारा मेनिफेस्टो चोरी किया 
Election Commission Of India ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षा
Amit Shah In Jagadhri : जहां एक अनार और सौ बीमार हों, वहां चुनाव नहीं जीते जाते, जानिए किस पर कसा अमित शाह ने ये तंज 
Cyber ​​Fraud Gang Busted : फर्जी वेबसाइट पर ऐप डाउनलोड करवा साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
Amit Shah Became Aggressive On Congress, बोले -राहुल गांधी की तीसरी पीढ़ी भी आ जाए तो भी धारा 370 खत्म नहीं होने देंगे
Congress Candidate Varinder Shah : पानीपत को बनाएंगे मॉडल विधानसभा, देश भर में होगी पानीपत मॉडल की बात
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox