होम / Uttarakhand Election 2022 ‘आप’ ने जारी किया ये घोषणा पत्र

Uttarakhand Election 2022 ‘आप’ ने जारी किया ये घोषणा पत्र

• LAST UPDATED : February 11, 2022

Uttarakhand Election 2022

इंडिया न्यूज, गंगोत्री।
Uttarakhand Election 2022 आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को यहां अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। ‘आप’ का कहना है कि घोषणा पत्र में उत्तराखंड नवनिर्माण का विजन दिखाई देगा। ‘आप’ के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने और आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने गंगोत्री से घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में साफ कहा गया कि यहां 6 और नए जिले बनाए जाएंगे।

घोषणा पत्र के खास मुद्दे (Uttarakhand Election 2022)

  • उत्तराखंड में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण होगा।
  • गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएंगे और परिसम्पत्तियों पर उत्तराखंड का हक होगा।
  • छह नए जिलों काशीपुर, रूड़की, कोटद्वार, डीडीहाट, रानीखेत और यमुनोत्रीका गठन किया जाएगा।
  • उत्तराखंड में मजबूत भू-कानून लागू किया जाएगा।
  • ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल की जाएगी।
  • तीर्थ पुरोहितों के लिए विशेष पेंशन और पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा।
  • पर्वतीय क्षेत्र में पलायन रोकने के लिए उत्तराखंडियत पेंशन लागू की जाएगी।
  • शिक्षा का बजट बढ़ाकर राज्य के कुल बजट का 25% किया जाएगा।
  • पुलिस कर्मियों को 4600 रुपए ग्रेड पे मिलेगा।
  • पर्वतीय क्षेत्र में एयर एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध की जाएगी।
  • सेना में भर्ती की ट्रेनिंग देने के लिए जनरल बिपिन रावत आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट का निर्माण होगा।
  • उपनल, पीआरडी व अन्य संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा।
  • ‘आपकी सरकार-आपके द्वार’ के तहत सारी सरकारी सुविधाएं आपको घर बैठे मिलेंगी।
  • गेहूं और धान रु 2500 में और गन्ना रु 400 की दर से खरीदा जाएगा।
  • गढ़वाली-कुमाऊंनी-जौनसारी अकादमी का निर्माण किया जाएगा।
  • महिला कल्याण की दिशा में सतत प्रयासों के लिए अलग महिला बजट जारी किया जाएगा।
  • उत्तराखंड को एडवेंचर टूरिज्म, मेडिकल और वैलनेस टूरिज्म का हब बनाया जाएगा।
  • मलिन बस्ती के लोगों को सम्मानपूर्ण जीवन जीने के लिए मालिकाना हक दिया जाएगा।

Read Also: Hijab Controversy karnataka सुप्रीम कोर्ट ने कहा-इसे राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा न बनाएं

Read More: Corona Cases थम रही तीसरी लहर, आज आए 58,077 केस

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो
Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना
Manohar Lal Khattar: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का दामन
Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox