India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vegetable Price in Hot Weather : हरियाणा में इन दिनों दिन-प्रतिदिन बढ़ती गर्मी से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सूर्य देवता की तपिश सुबह से ही अपने होने का अहसास करवाने लगती है, जिसके कारण गांव की गलियों से लेकर शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। आमजन अपने घरों में रहने को मजबूर हैं और दिनचर्या के कार्य करने के लिए शाम की बाट जोहते हैं।
बढ़ती गर्मी सब्जियाें के दामों में इजाफा हुआ तो असर थाली पर साफ दिखने लगा और घर का बजट भी बिगड़ने लगा है आलम ये है कि आम आदमी किलो सब्जियां खरीदने की बजाए पाव भर से ही काम चला रहा है। तापमान 40 से 45 तक पहुंच जाने के कारण इसका असर हरी सब्जियों पर पड़ा क्योंकि बढ़ती गर्मी के कारण सब्जियों की पैदावार कम हो रही है या ज्यादा देर तक स्टोर नहीं किए जाने के कारण जल्दी खराब होने लग जाती हैं। मांग के अनुरूप सप्लाई नहीं होने के कारण भी सब्जियों के भाव बढ़े हुए हैं। फल सब्जियां व रोजमर्रा की वस्तुओं के भाव बढ़ने से घर चलाना मुश्किल हो रहा है। इससे घर का बजट गड़बड़ा रहा है। सब्जियों के दामों पर एक नजर दौड़ाई जाए तो भाव लगातार बढ़ रहे हैं।
वहीं घरों से बाहर निकलने के बाद आम आदमी को केवल पेय पदार्थों का सहारा है नींबू पानी। जलजीरा पानी, गोंद कतीरा पानी, जूस पीकर आमजन अपने आप को लू से बचाने के प्रयास कर रहे हैं और जिसके कारण चौक चौराहों पर पेय पदार्थों की रेहड़ियों में इफाजा हुआ है।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat BJP : हरियाणा के चुनावी माहौल में इन दिनों सियासी…
हरियाणा के दो करोड़ 80 लाख लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को भाजपा सरकार लगातार…
भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manohar Lal : बड़ी प्रचलित कहावत है कि सब उगते हुए…
आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…
कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…