प्रदेश की बड़ी खबरें

Vijay Sankalp Rally In Narayangarh : आपका मुख्यमंत्री अब 24 घंटे आपके लिए उपलब्ध : नायब सैनी

  • रैली के जरिये भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन 

India News (इंडिया न्यूज़), Vijay Sankalp Rally In Narayangarh : प्रदेश के जिला अंबाला के नारायणगढ़ में आज भाजपा की विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया जिसमें नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। यह रैली लोकसभा चुनाव में अंबाला लोकसभा सीट से प्रत्याशी बंतो कटारिया के चुनाव प्रसार को लेकर आयोजित की गई। मैं जब अंबाला आया था तो मैंने कहा था कि मुझे मालूम है कि कार्यकर्ताओं की क्या-क्या दिक्कत होती है। आपका मुख्यमंत्री अब 24 घंटे उनके लिए उपलब्ध है।

Vijay Sankalp Rally In Narayangarh : हाईकमान ने मुझे हरियाणा की जिम्मेदारी सौंपी

रैली को संबोधित करते हुए सीएम सैैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि दिवंगत रतनलाल कटारिया की आवाज आगे बढ़ानी है तो उनकी पत्नी बंतो कटारिया को आगे लाओ। वहीं अपने बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें तो आभास भी नहीं था, काम करते-करते हाईकमान ने मुझसे कहा कि आपको हरियाणा देखना है। मैंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष के नाते मैं लोगों को जोड़ने का काम कर रहा हूं। मगर कहा गया कि आपको दोनों के काम देखने हैं।

बंतो कटारिया ने भी रखे अपने विचार

वहीं रैली के दौरान अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया ने लोगों के समक्ष अपने विचार रखे। इस मौके पर सबसे पहले केंद्र सरकार की योजनाओं और उनके कामों को गिनाया। फिर दिवंगत रतनलाल कटारिया के नारायणगढ़ से जुड़ाव की बातें साझा की। भाषण के आखिर में बंतो कटारिया ने कहा पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी की जोड़ी कमाल की है।

यह भी पढ़ें : Hisar Vijay Sankalp Rally : भाजपा ने कांग्रेस के “बीबीसी उद्योग” को किया बंद : मनोहर लाल

यह भी पढ़ें : Vijay Sankalp Rally Bhiwani : हमने व्यवस्था बदली-सिस्टम बदला, हर व्यक्ति को इसका लाभ मिला : मनोहर लाल

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

8 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

9 hours ago