प्रदेश की बड़ी खबरें

BJP’s Vijay Sankalp Rally In Mulana, Ambala : सभी का द्वार सीएम हाउस है और कोई भी चंडीगढ़ आकर मेरे से मिल सकता है : सीएम सैनी 

India News (इंडिया न्यूज),BJP’s Vijay Sankalp Rally In Mulana Ambala, अंबाला  : भाजपा द्वारा अंबाला के मुलाना में विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। परिवहन मंत्री असीम गोयल, अंबाला से लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार और अन्य कई दिग्गज नेता विशेष तौर पर मौजूद रहे।

सीएम सैनी ने स्वर्गीय रतनलाल कटारिया को किया याद 

रैली को संबोधित करने के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय रतनलाल कटारिया को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा बेहद यादगार थी। कटारिया हमेशा सभी का साथ देते थे और किसी मदद करने में कभी पीछे नहीं हटते थे। उन्होंने लोकसभा में अंबाला का नाम ऊंचा किया और उनके सोच और विचारों को समर्थन दिया। उन्हें याद करते हुए भाजपा ने बंतो कटारिया को जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाया जा सके।

उनके कई फैसले जनता के साथ अन्यायपूर्ण रहे हैं : सैनी 

वहीं सैनी ने कांग्रेस के घोषणा-पत्र पर भी टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा-पत्र में न्याय का जिक्र किया है, लेकिन उनके कई फैसले जनता के साथ अन्यायपूर्ण रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में न्यायपूर्ण कदम सरकार ने ही उठाए हैं और विपक्ष ने जनता को हमेशा गुमराह किया है।

भाजपा सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए

सीएम सैनी ने कहा कि सभी का द्वार सीएम हाउस है और कोई भी चंडीगढ़ आकर उनसे मिल सकता है। जिसके लिए किसी से भी पूछने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है और उन्होंने कांग्रेस के 55 साल के शासन के साथ तुलना की। सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जैसे कि अनुच्छेद 370 को हटाना, आयुष्मान कार्ड का आरंभ करना, और सेना के जवानों को सुरक्षा प्रदान करना। कांग्रेस ने भगवान श्रीराम के मंदिर पर हमेशा राजनीति की, लेकिन भाजपा सरकार ने राम मंदिर का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा काम करती है और वादों के साथ ही कदम उठाती है।

 

यह भी पढ़ें : Historical Bhadrakali Temple Kurukshetra : कुरूक्षेत्र के ऐतिहासिक भद्रकाली मंदिर से निकली शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

यह भी पढ़ें : Chief Minister Nayab Saini Sirsa Visit : श्री बाबा तारा जी कुटिया पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी, संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

यह भी पढ़ें : BJP Candidate And MP Dr. Arvind Sharma : रोहतक के महम में युवा किसानों ने किया सांसद डॉ. अरविन्द शर्मा का विरोध 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

10 mins ago

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

10 hours ago