इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Vijay Vardhan Appointed As State Chief Information Commissioner हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को सेवानिवृत्त आईएएस विजय वर्धन (Retired IAS Vijay Vardhan) को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और सेवानिवृत्त आईएएस सत्यवीर सिंह फुलिया (Retired IAS Satyaveer Singh Phulia) को राज्य सूचना आयुक्त के रूप में पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में आयोजित कार्यक्रम में दोनों सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों ने हिंदी में शपथ ली। बता दें कि राज्यपाल ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 15 की उपधारा 3 के अधीन समिति की सिफारिश पर सेवानिवृत आईएएस विजय वर्धन को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और सेवानिवृत आईएएस सत्यवीर सिंह फुलिया को राज्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति दी है।
इस मौके पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह, कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल के साथ-साथ मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, एसीएस राजीव अरोड़ा, डॉ. सुमिता मिश्रा, जी. अनूपमा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, प्रधान सचिव विजेंद्र कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व शपथ लेने वाले अधिकारियों के पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।
Also Read: UP CM Yogi Adityanath Oath Ceremony आज शाम लेंगे सीएम पद की शपथ
Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…
Manohar Lal Khattar: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat BJP : हरियाणा के चुनावी माहौल में इन दिनों सियासी…
हरियाणा के दो करोड़ 80 लाख लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को भाजपा सरकार लगातार…
भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manohar Lal : बड़ी प्रचलित कहावत है कि सब उगते हुए…