होम / Haryana-Vinesh Phogat: ‘बृजभूषण इसलिए टिका है, क्योंकि…’ विनेश फोगाट ने सिंह पर किया जुबानी हमला

Haryana-Vinesh Phogat: ‘बृजभूषण इसलिए टिका है, क्योंकि…’ विनेश फोगाट ने सिंह पर किया जुबानी हमला

• LAST UPDATED : September 19, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana-Vinesh Phogat: हरियाणा विधासभा चुनाव के चलते पार्टियां एक दूसरे पर निशाना साढ़े हुए हैं। ऐसे में जुलाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पहलवान विनेश फोगाट इन दिनों चर्चाओं में हैं। विनेश ने जब से कुश्ती छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा है तब से अन्य पार्टियों के नेता उन पर हमलावर हैं। वहीं दूसरी तरफ बृजभूषण शरण सिंह भी विनेश पर लगातार निशाने साध रहे हैं। आपको बता दें अब महिला पहलवान ने BJP के नेता और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर जुबानी हमला किया है।

  • बृजभूषण सिंह पर बरसी महिला पहलवान
  • विनेश ने फैंस का जताया आभार

High Court’s Decision : मां व्यभिचारी तो भी नाबालिग बच्चे की कस्टडी का हक, जानें पूरा मामला

बृजभूषण सिंह पर बरसी महिला पहलवान

बृजभूषण सिंह पर निशाना साधते हुए विनेश फोगाट ने कहा कि ‘आपको सिस्टम में जाना होगा। बृजभूषण सिंह इसलिए टिका है, क्योंकि वो राजनीतिक रूप से शक्तिशाली हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर हमारे पास सत्ता नहीं है, तो दो साल का संघर्ष पानी में बह जाएगा। हमें भी इसलिए ताकतवर होना चाहिए।’जैसा की आप सभी जानते हैं कि विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया सहित कई खिलाड़ियों ने बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कुश्ती खिलाड़ियों से यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दिल्ली में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया था। इतना ही नहीं बल्कि पहलवानों ने सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया।

Haryana Assembly Elections: आज एक साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद, प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार

विनेश ने फैंस का जताया आभार

आपको बता दें, पेरिस ओलंपिक से भारत लौटने के बाद विनेश 6 सितंबर को बजरंग पूनिया के साथ कांग्रेस का हिस्सा बन गई थी। इससे पहले उन्होंने राहुल गाँधी से भी मुलाक़ात की थी। आपको नब्ता दें पार्टी में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने विनेश को जुलाना सीट से उम्मीदवार बनाया है। प्रदर्शन को लेकर विनेश ने कहा कि लोगों को लगता है कि हमने जो किया वो उनकी बेटियों और उनके परिवारों के लिए था। आगे उन्होंने कहा कि ओलंपिक में सफलता मिलना व्यक्तिगत होता है। जब हम दूसरों के लिए कुछ करते हैं, तो लोग प्यार लुटाते हैं। विनेश ने अपने फैंस का आभार जताते हुए कहा कि मुझे इतने प्यार और समर्थन की उम्मीद नहीं थी।

Haryana Assembly Elections: BJP में बगावत का माहौल जारी, सुमेर सिंह तंवर ने पार्टी से दिया इस्तीफा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox