होम / Vishwa Manav Ruhani Kendra : विश्व मानव रूहानी केंद्र ने किए कंबल वितरित

Vishwa Manav Ruhani Kendra : विश्व मानव रूहानी केंद्र ने किए कंबल वितरित

• LAST UPDATED : December 20, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana (Vishwa Manav Ruhani Kendra) भिवानी। सर्दी के मौसम को देखते हुए विश्व मानव रूहानी केन्द्र की स्थानीय शाखा ने यहां गांव निनाण के निकट स्थित झुज्गी झोपड़ियों में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर निनाण ग्राम पंचायत के पंच विनोद भी मौजूद रहे। विश्व मानव रूहानी केन्द्र की स्थानीय शाखा से जुड़े हुए उल्फत सिंह व रामकिशन ने बताया कि सर्दी के मौसम को देखते हुए आज संस्था द्वारा यहां गांव निनाण के निकट स्थित झुज्गी झोपड़ियों में 150 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।

उन्होंने बताया कि यह संस्था संत बलजीत सिंह के नेतृत्व में निरंतर परमार्थ कार्यों में प्रगति के पथ पर उन्नतिशील हैं। संस्था द्वारा इसी कड़ी में रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन यहां केन्द्र परिसर में किया जाता है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पंच विनोद ने कहा कि मानव की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। हमें जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें : Death anniversary of Baba Jahar Giri Maharaj : बाबा जहर गिरी महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित वार्षिक भंडारे के लिए प्रसाद बनना हुआ शुरू

ये भी पढ़ें : corona : कोरोना से सैकड़ों मौतें, शवों के लगे अंबार, दो से तीन महीने में 80 करोड़ हो सकते हैं संक्रमित

ये भी पढ़ें : Congress leader Ajay Rai stuck : स्मृति ईरानी के खिलाफ ‘लटके-झटके’ वाले बयान पर फंसे कांगेस नेता अजय राय

ये भी पढ़ें : Sushma Swaraj award : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सुषमा स्वराज के नाम से पुरस्कार की शुरूआत

ये भी पढ़ें : Fog : कोहरे में सावधानी बरतें वाहन चालक : उपायुक्त

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox