इंडिया न्यूज, Haryana News: हरियाणा में आज निकाय चुनाव के लिए 18 नगर परिषदों और 28 नगर पालिकाओं में सुबह 7 बजे मतदान शुरू गया है और यह मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। बता दें कि सुबह 10 बजे तक 25 प्रतिशत मतदान हो चुका है। अब तक राज्य में 4 लाख से अधिक लोग मतदान कर चुके है।
आपको बता दें कि अम्बाला के नारायणगढ़ में चुनाव में ड्यूटी पर जा रही एक एएसआई महिला की हादसे में मौत हो गई है। वहीं फतेहाबाद में दो निर्दलीय उम्मेदवारों के बीच झड़प हुई हैं।
हरियाणा के अंबाला के नारायणगढ़ में नगर पालिका चुनाव में ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिस कर्मी की मौत हो गई है। हादसा पंजोखरा मार्ग पर गांव गरनाला के पास हुआ है। ASI का नाम सुमन बताया जा रहा है। इनकी ड्यूटी नगर पालिका चुनाव में लगी थी। पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी में पता चला है की एएसआई सुमन की मौत किसी वाहन से टकराने या संतुलन बिगड़ने की वजह से पेड़ से टकराई है इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। पुलिस अभी मामले में जाँच जुटा रही है।
फतेहाबाद में 10 बजे तक 14.9 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। वहीं 11 नंबर वार्ड के बूथ पर बीडीपीओ ब्लॉक में हंगामा हो गया। वोटिंग बूथ पर निर्दलीय उम्मेदवारों के बीच आपस में झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच हाथा पाई हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बूथ में दखलंदाजी के आरोप लगाए। पुलिस ने मौके पर दोनों पक्षों को शांत करवाया ।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में निकाय चुनाव आज: 18 नगर परिषदों और 28 नगर पालिकाओं में वोटिंग शुरू, 22 जून को आएंगे परिणाम
यह भी पढ़ें: हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगा मतदान
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…