होम / Wave Of Resignations In JJP : अब विधायक जोगीराम ने छोड़ी जननायक जनता पार्टी

Wave Of Resignations In JJP : अब विधायक जोगीराम ने छोड़ी जननायक जनता पार्टी

BY: • LAST UPDATED : April 9, 2024

संबंधित खबरें

  • लोकसभा चुनाव से पूर्व ही जननायक जनता पार्टी में इस्तीफों की झड़ी

India News (इंडिया न्यूज), Wave Of Resignations In JJP, चंडीगढ़ : प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के बाद अब जननायक जनता पार्टी (JJP) लगातार बिखरती जा रही है। जहां कल प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने पार्टी छोड़ी, वहीं कई विधायक भी अब पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। इसी बीच जानकारी झामने आई है कि विधायक जोगीराम ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है। वहीं पूर्व विधायक सतविंद्र राणा ने भी पार्टी छोड़ दी। इसके बाद जजपा को झटके पर झटके मिल रहे हैं।

2019 में जोगीराम सिहाग जजपा में हुए थे शामिल

कुल मिलाकर देखा जाए तो लोकसभा चुनाव से पूर्व ही जननायक जनता पार्टी में इस्तीफों की झड़ी लग हुई है। जहां प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने अपना लिखित इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला को भेज दिया है, वहीं बरवाला से जजपा के विधायक जोगीराम सिहाग ने भी इस्तीफा दे दिया है। ज्ञात रहे कि 2019 में जोगीराम सिहाग को टिकट नहीं मिली थी तो वो हताश हो गए थे और भाजपा छोड़कर जजपा में शामिल हाे गए थे।

ये भी छोड़ चुके जजपा

मालूम यह भी रहे कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और नारनौल नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने भी इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा जजपा की प्रदेश महासचिव रेखा शाक्य ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उधर, प्रदेश महिला सचिव ममता कटारिया ने भी पार्टी छोड़ दी है।

यह भी पढ़ें : Birendra Singh Joins Congress : 10 वर्षों बाद घर वापसी, कांग्रेस में शामिल हुए बीरेंद्र सिंह

यह भी पढ़ें : JJP State President Nishan Singh Resignation : जजपा को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ी

यह भी पढ़ें : Jannayak Janta Party इनेलो में शामिल होने को तैयार : अजय चौटाला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Mahipal Dhanda का बड़ा बयान -कहा राहुल गांधी, चौटाला, हुड्डा की तरह पार्टी किसी की बपौती नहीं, भाजपा का हर कार्यकर्ता कहता है ‘मैं हूं पार्टी का मुखिया’
Kumari Selja ने सरकार पर साधा निशाना, कहा – हरियाणा में बुरी तरह से पिछड़ रही ‘पक्का घर’ की योजना, 100 वर्ग गज से 30 वर्ग गज पर आई सरकार
Anil Vij : महाकुंभ के लिए हरियाणा से 21 फरवरी तक चली 595 बसें, जानें किस शहर से चली कितनी बस, महाकुंभ तक जारी रहेगी ये बस सर्विस
CM Nayab Singh Saini का दावा – ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद तीन गुणा तेज गति से होगा प्रदेश का विकास 
Suicide Or Murder : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतका के परिजनों ने किया हंगामा, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT