HTML tutorial
होम / Ram Bilas Sharma : केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के बदौलत ही हम… : रामबिलास शर्मा

Ram Bilas Sharma : केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के बदौलत ही हम… : रामबिलास शर्मा

• LAST UPDATED : October 11, 2024
  • नारनौल के नवनिर्वाचित विधायक ओम प्रकाश यादव का गुलदस्ता भेटकर किया स्वागत

  • केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए किया कार्य

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jhajjar News : नारनौल से नवनिर्वाचित विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव शुक्रवार को हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर पहुंचे, जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने उनका जोशी से स्वागत किया। पूर्व शिक्षा मंत्री ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। ओमप्रकाश यादव ने पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का चुनाव में उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

Ram Bilas Sharma : तीसरी बार फिर जनता ने लगाई मुहर

इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा एवं नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है जो केंद्र व प्रदेश सरकार की लोक जन कल्याणकारी नीतियों पर हरियाणा की जनता ने मोहर लगाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों को हरियाणा के आम जस मानस ने उचित ठहराया है, जिसका परिणाम है कि भारी बहुमत से भाजपा के डबल इंजन की सरकार हरियाणा में बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि 10 वर्षों के शासनकाल में केंद्र व प्रदेश सरकार ने एक एक जनकल्याणकारी फैसले लिए हैं जिनसे देश व प्रदेश के अंतिम पंक्ति में खड़ी व्यक्ति को लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के व्यापारी, किसान, युवाओं व महिलाओं सहित हर वर्ग ने बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लेकर भाजपा की सरकार बनाने का कार्य किया है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर जिला पार्षद देवेंद्र यादव, पांचो मंडल अध्यक्ष विवेक खैरवाल, दिनेश यादव, सतबीर भैरो, अशोक शेखावत, कुलदीप शर्मा के अलावा नगर परिषद की उप प्रधान मंजू कौशिक, राजेश सैनी पार्षद, नगर पार्षद, निखिल सैनी पार्षद, पाली के पूर्व सरपंच मलखान सिंह, भाजपा नेता अमित भारद्वाज, मास्टर राय सिंह जडवा, लालचंद यादव बवानिया, लेखराम लांबा, कवंर डालूं सिंह, धर्मेंद्र सैनी, हरिओम सरपंच चितलांग, विजयपाल  खातोद, सुरेश कुराहवटा व चिरंजी लाल गुर्जर खैरोली सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENT
we women want

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox