प्रदेश की बड़ी खबरें

Weather Alert in Haryana : प्रदेश में आज रात से मौसम परिवर्तनशील रहने के आसार

  • कहीं-कहीं रहेगी हल्की-फुल्की बारिश 

India News (इंडिया न्यूज), Weather Alert in Haryana, चंडीगढ़ : हरियाणा में मौसम 1 दिसंबर तक परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 29 नवंबर की रात से 1 दिसंबर के बीच कई जगहों पर बादलवाही के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

वहीं बात करें तो मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में 2 से 5 दिसंबर के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क तथा उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है, इसी के साथ दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार जताए जा रहे हैं।

बारिश के कारण किसानों के चहरे पर भी रौनक देखने को मिलेगी

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हवाओं में बदलाव से राज्य में पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे 27 और 28 नवंबर के दौरान राज्य में कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश दर्ज हुई, जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले समय में होने वाली बारिश के कारण किसानों के चहरे पर भी रौनक देखने को मिलेगी। इस बारिश से गेहूं की खेती, सरसों और हरे चारे पर अच्छा प्रभाव रहने वाला है। यदि मौसम ऐसा ही रहता है तो इस बार की फसल अच्छी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Police Report Card : पुलिस अधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड होगा तैयार, लापरवाही बरतने वाले नपेंगे

यह भी पढ़ें : Kartikeya Sharma Panipat Visit : प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मनोहर लाल हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य कर रहे : कार्तिकेय शर्मा

यह भी पढ़ें : Haryana Cabinet Meeting : बकाया राशि की वसूली के लिए शुरू की हरियाणा एकमुश्त व्यवस्थापन स्कीम 2023

यह भी पढ़ें : BCG Vaccine : अंबाला सहित प्रदेश के कई जिलों में चलेगा टीबी बचाव अभियान

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

4 hours ago

CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें

कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…

4 hours ago

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…

4 hours ago

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

5 hours ago