बारिश के साथ तेज हवा ने दिलाई गर्मी से राहत

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली (Weather forecast 19 April): उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश व बर्फबारी होने से मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को कुछ दिन से पड़ रही गर्मी से राहत मिली है। पंजाब-हरियाणा में भी कल रात और आज सुबह कई जगह बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं जिससे दिल्ली व आसपास के राज्यों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

आज और कल भी हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में आज और कल भी हल्की बारिश का अनुमान लगाया है।
अधिकारियों का कहना है कि मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का 19 व 20 अप्रैल को भी दिखेगा। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ताजा बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

हिमाचल के इन इलाकों में गिरी बर्फ, हिमस्खलन की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को आरेंज अलर्ट के बीच मनाली, उदयपुर और केलांग में बर्फ के फाहे गिरे। रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा, शिंकुला व बारालाचा में हल्का हिमपात हुआ। मनाली स्थित सासे ने लाहौल में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। मंगलवार को हिमाचल की राजधानी शिमला में ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश हुई। वहीं किन्नौर, ऊना व बिलासपुर में हुई हल्की बारिश हुई।

दो से चार डिग्री तक गिरेगा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज की गई है। अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में भी हिमपात

जम्मू-कश्मीर के भी पर्वतीय इलाकों में हिमपात हुआ है, जिससे घाटी के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 11 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। 22 अप्रैल तक हिमाचल में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें : भारत ने डिजिटल स्वास्थ्य की शीर्ष प्राथमिकता के तौर पर पहचान की: यूनिसेफ

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Sirsa Murder News : तेजधार हथियार से गला काटकर युवक की हत्या

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sirsa Murder News : हरियाणा के सिरसा जिले में एक युवक…

38 mins ago

Haryana Election 2024 : चेकिंग के दौरान 10 कारों से 15 लाख 41 हजार 700 रुपये कैश बरामद किया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election 2024 : विधानसभा आम चुनाव को पानीपत जिला में…

1 hour ago

Mahipal Dhanda : पानीपत ग्रामीण विधानसभा को विकास कार्यों में नंबर 1 ले जाना लक्ष्य

प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने रविवार को जनसंपर्क अभियान के तहत किया तूफानी दौरा India News…

2 hours ago

Haryana Assembly Elections: कांग्रेस की सरकार बनी तो क्या बनेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री? खुद किया रास्ता साफ

Haryana Assembly Elections: कांग्रेस की सरकार बनी तो क्या बनेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री? खुद…

3 hours ago