हरियाणा, पंजाब में दिखने लगा गर्मी का असर, तापमान 40 डिग्री के पास पहुंचा

आने वाले दिनों में मिल सकती है राहत, कल से सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ (Weather Update Haryana, Punjab): वर्ष 2023 में मौसम लगातार अपने रंग बदल रहा है। फरवरी जहां सामान्य से ज्यादा गर्म रहा तो मार्च सामान्य से ज्यादा ठंडा रहा। मार्च में इस वर्ष उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों खासकर हरियाणा, पंजाब में बारिश ने किसानों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाया। हालांकि लगातार बारिश होने से मार्च में भी ठंड बनी रही।

अप्रैल शुरू होते ही मौसम फिर से शुष्क हुआ और गर्मी बढ़नी शुरू हुई। अब जबकि अप्रैल का आधा माह गुजरने को है तो गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान 40 डिग्री को छू रहा है और आने वाले दिनों में इसके और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। दूसरी तरफ मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा और गर्मी से आंशिक राहत मिलने की संभावना है।

हरियाणा में सिरसा और पंजाब में फरीदकोट सबसे गर्म

दोनों प्रदेशों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बीते दिन हरियाणा के सिरसा का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब के फरीदकोट में 39.6 डिर्ग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिन अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि 15 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे 16 और 17 अप्रैल को पंजाब व हरियाणा के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।

तापमान में आ रहा उछाल

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के अधिकतम तापमान में गुरुवार को 0.9 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा। समराला में 39.5, अमृतसर में 37.6, लुधियाना में 37.1, पटियाला में 38.3, बरनाला में 38.6, होशियारपुर में 38.1 और बठिंडा में 39 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा में गुरुवार का दिन इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार हालत यही रहे तो अप्रैल के अंत तक पारा 42 डिग्री के पार तक जा सकता है।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Delhi Police के जवान ने दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम, गुरुग्राम पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Delhi Police : हरियाणा में बदमाशों के हौंसले तो बुलंद होते…

58 mins ago