प्रदेश की बड़ी खबरें

Western Yamuna Canal: करनाल में यमुना नहर का तट टूटा, बाढ़ का खतरा टला

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Western Yamuna Canal: करनाल में पश्चिमी यमुना नहर के तट पर हुए गंभीर कटाव से आस-पास के क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा था। पश्चिमी यमुना बाईपास पर रेलवे पुल के समीप नहर के तट में गहरा कटाव हो गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नहर की क्षमता 13 हजार क्यूसेक है, लेकिन वर्तमान में भारी बारिश के कारण इसमें लगभग 12 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है।

तट को मजबूत करने का काम शुरू

कटाव की सूचना मिलते ही नहरी विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। मजदूरों ने मिट्टी के कट्टों से तट को मजबूत करने का काम शुरू किया, जबकि जेसीबी और डंपरों के माध्यम से मिट्टी और पत्थरों की व्यवस्था की गई। देर शाम तक ये काम लगातार जारी रहा।

दबाव के कारण टूटा तट 

नहरी विभाग ने बताया कि नहर की चौड़ाई लगभग 200 फुट है, लेकिन जहां पर कटाव हुआ है, वहां रेलवे पुल के कारण चौड़ाई कम हो जाती है, जिससे पानी का दबाव बढ़ जाता है। इस बढ़े हुए दबाव के कारण तट टूट गया, जिसे समय रहते ठीक कर लिया गया है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखी और इस संकट को टालने में कामयाबी हासिल की।

Karnal News: मेडिकल कॉलेज के हाॅस्टल में एमबीबीएस छात्र पर तेजधार हथियारों से हमला

Ambala Accident News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे, एंबुलेंस में देरी ने बढ़ाई मुश्किलें

 

Pratibha Pathak

Share
Published by
Pratibha Pathak

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago