होम / CM Nayab Saini: ‘यमुना की सफाई के लिए मिले 6 हजार करोड़ का क्या किया’, CM सैनी ने आतिशी पर किया जबरदस्त प्रहार

CM Nayab Saini: ‘यमुना की सफाई के लिए मिले 6 हजार करोड़ का क्या किया’, CM सैनी ने आतिशी पर किया जबरदस्त प्रहार

• LAST UPDATED : October 21, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini: हरियाणा में बीजेपी की जीत के बाद सभी विपक्षी पार्टियां बौखलाई हुई हैं। ऐसे में लगातार अन्य पार्टियों द्वारा बीजेपी को निशाना बनाया जा रहा है। आपको बता दें आज ही दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी ने वायु और जल प्रदूषण के लिए हरियाणा को जिम्मेदार ठहराया जिसके बाद अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली सरकार पर जमकर हल्ला बोला। इस दौरान cm नायब सैनी ने ऐसा सवाल कर डाला जिसका जवाब देना आतिशी के लिए कठिन हो सकता है। या यूँ कहें कि वो अपने द्वारा बनाए गए जाल में खुद ही फस गईं। आइए जानते हैं CM सैनी ने ऐसा क्या कहा?

  • ‘दिल्ली की सरकार केवल झूठ बोलती है’
  • नायब सैनी ने आतिशी को लिया लपेटे में

Anil Vij: मंत्री बनते ही अनिल विज का बड़ा कदम, सबसे पहले किया ये काम

‘दिल्ली की सरकार केवल झूठ बोलती है’

इस दौरान CM सैनी ने कहा कि दिल्ली सरकार को तथ्यों की जानकारी नहीं है और वो हमेशा से गुमराह करती चली आ रही है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार से पूछा है कि यमुना की सफाई के लिए अभी तक मिल चुके छह हजार करोड़ रुपये की केंद्रीय राशि का दिल्ली सरकार ने क्या किया है। इस बारे में जवाब दिया जाना चाहिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य में पराली जलने की घटनाओं में अप्रत्याशित रूप से कमी आई है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की आदत केवल झूठ बोलना और अपनी कमियों का दोष दूसरों पर मढ़ने की है। हरियाणा से दिल्ली को जाने वाले पानी का बीओडी लगभग दो-तीन एमजी प्रति लीटर है। करियर लिंक चैनल नहर के जरिये दिल्ली को जाने वाले पानी का BOD शून्य के बराबर है।

Haryana Assembly Session: हरियाणा विधानसभा सत्र की तारीख तय, स्पीकर के पद के लिए ये दो प्रमुख उम्मीदवार

नायब सैनी ने आतिशी को लिया लपेटे में

इतना ही नहीं दिल्ली सरकार पर हमला करते हुए नायब सैनी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से पूछा कि दिल्ली बॉर्डर से ओखला तक जो पानी के 28 नाले जाते हैं, उसमें प्रदूषण के लिए कौन जिम्मेदार है। केंद्र सरकार से यमुना साफ करने के लिए दिल्ली सरकार को पिछले दो साल में ही यमुना एक्शन प्लान के तहत तीन हजार करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मिले पैसे का यमुना की सफाई में क्यों इस्तेमाल आज तक नहीं हुआ, यह भी आतिशी को बताना चाहिए।

लिपस्टिक ले सकती है आपकी जान, जानें वजह