प्रदेश की बड़ी खबरें

CM Nayab Saini: ‘यमुना की सफाई के लिए मिले 6 हजार करोड़ का क्या किया’, CM सैनी ने आतिशी पर किया जबरदस्त प्रहार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini: हरियाणा में बीजेपी की जीत के बाद सभी विपक्षी पार्टियां बौखलाई हुई हैं। ऐसे में लगातार अन्य पार्टियों द्वारा बीजेपी को निशाना बनाया जा रहा है। आपको बता दें आज ही दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी ने वायु और जल प्रदूषण के लिए हरियाणा को जिम्मेदार ठहराया जिसके बाद अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली सरकार पर जमकर हल्ला बोला। इस दौरान cm नायब सैनी ने ऐसा सवाल कर डाला जिसका जवाब देना आतिशी के लिए कठिन हो सकता है। या यूँ कहें कि वो अपने द्वारा बनाए गए जाल में खुद ही फस गईं। आइए जानते हैं CM सैनी ने ऐसा क्या कहा?

  • ‘दिल्ली की सरकार केवल झूठ बोलती है’
  • नायब सैनी ने आतिशी को लिया लपेटे में

Anil Vij: मंत्री बनते ही अनिल विज का बड़ा कदम, सबसे पहले किया ये काम

‘दिल्ली की सरकार केवल झूठ बोलती है’

इस दौरान CM सैनी ने कहा कि दिल्ली सरकार को तथ्यों की जानकारी नहीं है और वो हमेशा से गुमराह करती चली आ रही है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार से पूछा है कि यमुना की सफाई के लिए अभी तक मिल चुके छह हजार करोड़ रुपये की केंद्रीय राशि का दिल्ली सरकार ने क्या किया है। इस बारे में जवाब दिया जाना चाहिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य में पराली जलने की घटनाओं में अप्रत्याशित रूप से कमी आई है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की आदत केवल झूठ बोलना और अपनी कमियों का दोष दूसरों पर मढ़ने की है। हरियाणा से दिल्ली को जाने वाले पानी का बीओडी लगभग दो-तीन एमजी प्रति लीटर है। करियर लिंक चैनल नहर के जरिये दिल्ली को जाने वाले पानी का BOD शून्य के बराबर है।

Haryana Assembly Session: हरियाणा विधानसभा सत्र की तारीख तय, स्पीकर के पद के लिए ये दो प्रमुख उम्मीदवार

नायब सैनी ने आतिशी को लिया लपेटे में

इतना ही नहीं दिल्ली सरकार पर हमला करते हुए नायब सैनी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से पूछा कि दिल्ली बॉर्डर से ओखला तक जो पानी के 28 नाले जाते हैं, उसमें प्रदूषण के लिए कौन जिम्मेदार है। केंद्र सरकार से यमुना साफ करने के लिए दिल्ली सरकार को पिछले दो साल में ही यमुना एक्शन प्लान के तहत तीन हजार करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मिले पैसे का यमुना की सफाई में क्यों इस्तेमाल आज तक नहीं हुआ, यह भी आतिशी को बताना चाहिए।

लिपस्टिक ले सकती है आपकी जान, जानें वजह

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Gold-Silver Price : त्योहारी सीजन में आज इतनी पहुंची सोना-चांदी की कीमत

वर्ष के अंत तक 79,000 रुपए तक जा सकता है सोना India News Haryana (इंडिया…

29 mins ago

Stubble Burning: पराली जलाने पर इस इलाके में पहला मामला दर्ज, बराड़ा में महिला किसान पर भी कार्रवाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Stubble Burning: 20 अक्तूबर को अंबाला में विभागीय अधिकारियों ने…

31 mins ago

Terrorist Gurpatwant Pannun’s Threat : अब यहां दी विस्फोट की धमकी, न करें सफर…

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Terrorist Gurpatwant Pannun's Threat : खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू…

50 mins ago

Randeep Surjewala: रणदीप सुरजेवाला बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष? जानिए किस नेता ने उठाई मांग

हरियाणा में जहाँ एक तरफ नायब सरकार ने अपना कार्येभार संभालना शुरू कर दिया है,…

55 mins ago

Agriculture Office: कांग्रेस के बड़े नेता नहीं थे मौजूद, विधायक गोकुल सेतिया किसानों संग खुद पहुंचे कार्यालय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Agriculture Office: सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया ने किसानों को…

1 hour ago

Haryana Crime: कुरुक्षेत्र में हुई खौफनाक वारदात, अनाज मंडी में Commission Agent को गोली मार कर उतारा मौत के घाट

हरियाणा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल कुरुक्षेत्र जिले…

1 hour ago