प्रदेश की बड़ी खबरें

हरियाणा के विकास का ‘मनोहर प्लान’ क्या है… जानिए

हरीयाणाोल

सीएम मनोहर लाल(CM Manohar lal)  ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल , केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री हरदीप पुरी और सायन एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा से मुलाकात की. सीएम के दिल्ली दौरे की तीन तस्वीरें आपके सामने है. केंद्रीय मंत्रियों से सीएम ने प्रदेश के पर्यटन और तमाम प्रोजेक्टस को लेकर चर्चा की.

दिल्ली दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल से मुलाकात की…बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में टूरिज्म पर प्रह्लाद पटेल के साथ चर्चा की. बैठक के बाद सीएम मनोहर लाल ने कहा कि, हरियाणा में टूरिज्म की योजनाओं पर चर्चा की गई है…कृष्णा सर्किट-1 और सर्किट-2 को लेकर प्रह्लाद पटेल से चर्चा हुई. साथ ही सीएम ने ज्योतिसर में गीता और महाभारत को लेकर वर्चुअल म्यूजियम बनाने की घोषणा की. वर्चुअल म्यूजियम को केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बनाएंगे. वहीं, राज्य में साइंस सिटी और कुछ ट्रैक भी बनाए जाएंगे…

केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार ने संयुक्त रूप से कुरूक्षेत्र में  महाभारत और गीता से संदर्भित एक विश्वस्तरीय वर्चुअल म्यूजियम विकसित किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि हरियाणा प्रदेश की विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति व कार्यों के संदर्भ में नई दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल केंद्रीय के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया. बैढक में हरियाणा की विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति व कार्यों की समीक्षा की गई.

 बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि हरियाणा सरकार की महाभारत और गीता से संदर्भित वर्चुअल म्यूजियम की मूल संकल्पना है. केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय भी इस संकल्पना से अत्यंत प्रभावित हुआ है. केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय और हरियाणा सरकार ने संयुक्त रूप से कुरूक्षेत्र में महाभारत और गीता से संदर्भित एक विश्वस्तरीय वर्चुअल म्यूजियम विकसित किया जाएगा. हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हरियाणा प्रदेश की विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति व कार्यों के संदर्भ में केंद्रीय पर्यटन राज्य से विचार-विमर्श हुआ है. केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री ने कई परियोजनाओं व बिंदुओं पर सहमती दी है

     

केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने हरियाणा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने पर्यटन क्षेत्र में अपने स्वयं के संसाधनों से बडे कार्य किए हैं। हरियाणा सरकार ने कृष्णा सर्किट-1 पूर्ण कर लिया है और कृष्णा सर्किट-2 की योजना तैयार की है.

haryanadesk

Share
Published by
haryanadesk

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

5 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago