Others

‘गोरखधंधा’ शब्द पर प्रतिबंध लगाने से तेजपाल सिंह ने मुख्यमंत्री को क्या कहा… जानिए

पृथला

हरियाणा सरकार ने ‘गोरखधंधा’ शब्द पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध लगाने का स्वागत करते हुए अखिल भारतीय योगी, नाथ, उपाध्याय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों में भी इस शब्द पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समाज की भावनाओं को समझते हुए और गुरु गोरखनाथ जैसे महान संत  का सम्मान किया है।

 

इसके लिए समाज उनका सदैव आभारी रहेगा। उन्होंने अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से भी अपील करते हुए कहा है कि वह भी योगी, नाथ, उपाध्याय समाज की भावनाओं का और गुरु गोरखनाथ जैसे महान संत के सम्मान में इस शब्द पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाएं ताकि समाज की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे।

haryanadesk

Share
Published by
haryanadesk

Recent Posts