होम / कब और क्यों बंद रहेंगे पेट्रोल पंप…जानिए

कब और क्यों बंद रहेंगे पेट्रोल पंप…जानिए

• LAST UPDATED : November 11, 2021
फतेहाबाद
15 नवंबर को पूरे हरियाणा में पेट्रोल पंप  बंद रहेंगे।  अपनी मांगों को लेकर 24 घंटे की हड़ताल करेंगे पेट्रोल पंप मालिक। हड़ताल का कारण इलाके में बिक रहे नकली डीजल है। केंद्र और प्रदेश सरकार के तरफ से एकाएक घटाए गए तेल के दामों से पेट्रोल पंप मालिकों का भारी नुकसान हुआ है। इन्हीं के विरोध में पेट्रोल पंप मालिकों ने हड़ताल का घोषणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की ओर से किया गया है।
नकली डीजल की बिक्री रोकनेतेल पर एक्साइज ड्यूटी और वैट घटाने के बाद पंप संचालकों को हुए नुकसान की पूर्ति की मांग को लेकर प्रदेशभर के पंप संचालक 15 तारीख को हड़ताल करेंगे। 15 नवंबर को सुबह बजे से 16 तारीख की सुबह बजे तक यानि 24 घंटों तक पंपों पर हड़ताल रहेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला फतेहाबाद पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रधान गुरप्रीत सिंह नोगा ने बताया कि कई मांगें पहले से पेंडिंग है और कुछ नए मुद्दे हैं जिनको लेकर सरकार को जगाने के लिए यह हड़ताल की जाएगी। उन्होंने बताया कि विदेश से बेस ऑयल मंगवाकर लगभग हर जिलों में बने तेल अड्डों पर नकली डीजल बेचा जा रहा है। बेस ऑयल में कुछ और सामान मिलाकर यह तेल तैयार किया जाता है। इससे न केवल पंप डीलरों को 30 प्रतिशत तक नुकसान हो रहा हैबल्कि गाडिय़ों को भी काफी नुकसान होता है। यह तेल डीजल बताकर 20 से 30 रुपये सस्ता बेचा जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार ने तेल के दाम घटाए, जनता के लिए यह अच्छा किया।  लेकिन एकदम से एक्साइज ड्यूटी और वैट घटा देने से डीलरों को लाख से 20 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ।  क्योंकि डीलरों ने काफी मात्रा में तेल खरीदा हुआ था।  जिससे उनकी भरपाई नहीं हो पा रही। वहीं डीलरों और तेल कंपनियों में तय हुआ था कि हर 6-6 महीनों में उनके कमीश्न रिवाइज होंगे।  जबकि 2017 के बाद एक बार भी ऐसा नहीं हुआ। तब से  पेट्रोल- डीजल के दाम डबल हो चुके हैं।  पंपों के खर्चे भी डबल हो चुके हैं लेकिन कमीश्न रिवाइज नहीं किया गया। हाल ही में वैट घटाए जाने के बाद अब पंजाब में तेल के दाम कम हो गए हैं। तो बॉर्डर एरिया में लोग पंजाब के पंपों से तेल ले रहे हैं। सरकार को वैट और घटाकर इसे सामान्य करना चाहिए।  ताकि सरकार का रेवेन्यू भी न घटे और पंप डीलरों को भी नुकसान न हो।
फतेहाबाद पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के जिला प्रधान गुरप्रीत सिंह का कहना है कि  इलाके में नकली डीजल बिक रहे है। अचानक कम हुए पेट्रोल और डीजल के दामों के चलते पेट्रोल पंप मालिकों को नुकसान हुआ है। उन्होनें कहा अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं पेट्रोल पंप मालिक।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox