CM Nayab Saini In Kurukshetra : राहुल गांधी ने बिल फाड़ा था, तब कहां था संविधान : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

41
CM Nayab Saini In Kurukshetra
CM Nayab Saini In Kurukshetra : राहुल गांधी ने बिल फाड़ा था, तब कहां था संविधान : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
  • नवीन जिन्दल को जिताएं, नायब-नवीन मिलकर खुशहाल कुरुक्षेत्र बनाएंगे : नायब सैनी
  • कांग्रेस जो 55 साल में न कर सकी, मोदी सरकार ने उससे कई गुना अधिक काम 10 साल में किया: मुख्यमंत्री
India News (इंडिया न्यूज़), CM Nayab Saini In Kurukshetra : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के 55 साल बनाम भाजपा के 10 साल की तुलना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के रिकॉर्ड कार्य हुए हैं। जो यह कह रहे हैं कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें तो संविधान बदल देंगे, वे पहले ये बताएं कि जब राहुल गांधी ने बिल फाड़ा था, तब संविधान कहां था? भारतीय जनता पार्टी के लिए ये देश और संविधान सर्वोच्च है, इसलिए संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर को सबसे अधिक सम्मान हमने दिया। कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन देश नहीं, बल्कि अपने लिये चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य लेकर चल रही है।

CM Nayab Saini In Kurukshetra : नायब और नवीन में कोई अंतर नहीं

मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी नवीन जिन्दल को भारी मतों से जिताने का आह्वान करते हुए कहा कि नायब और नवीन में कोई अंतर नहीं है। हम दोनों मिलकर कुरुक्षेत्र को खुशहाल बनाएंगे। सोमवार शाम लाडवा अनाज मंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र के लोगों ने 2019 में उन्हें सबसे बड़ी जीत दिलाई थी और 2024 में नवीन जिन्दल को उससे भी बड़ी जीत दिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भेजने का काम कुरुक्षेत्र परिवार के सदस्य करेंगे। इस अवसर पर नायब सैनी ने 10 साल के विकास कार्यों का ब्योरा दिया।

CM Nayab Saini In Kurukshetra

मुख्यमंत्री ने गिनाए विकास कार्य

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और भाजपा के कार्यों की तुलना करते हुए कहा कि कांग्रेस के समय 74 एयरपोर्ट, 384 मेडिकल कॉलेज, 5 शहरों में मेट्रो, 450 विश्वविद्यालय थे, जबकि मोदी सरकार के काल में 150 एयरपोर्ट, 700 मेडिकल कॉलेज, 20 शहरों में मेट्रो ट्रेन और 11 सौ विश्वविद्यालय बनाए गए हैं। इसी तरह कांग्रेस के समय 20 हजार किलोमीटर रेल विद्युतीकरण हुआ था जिसे मोदी सरकार ने सौ फीसदी कर दिखाया और वंदे भारत जैसी अनेक आधुनिक रेल सेवाएं शुरू की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के कार्य रेल अंडरपास और ओवरब्रिज बनाकर थानेसर शहर को फाटक मुक्त किया, गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर का 250 करोड़ रुपये की लागत से विकास, केंद्रीय विद्यालय, श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय, संस्कृत विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र और रादौर में महिला कॉलेज, लाडवा-सहारनपुर फोर लेन हाईवे, इस्माईलाबाद – नारनौल – जयपुर हाईवे, चंडीगढ़-कैथल-हिसार हाईवे, ठोल-शाहाबाद जोड़ने के लिए फोरलेन, शाहाबाद-साहा फोरलेन के निर्माण समेत गांव-गांव और शहर-शहर तक विकास की रोशनी पहुंचाई।

कुरुक्षेत्र का संकल्प-पत्र पेश करेंगेः नवीन जिन्दल

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नवीन जिन्दल ने अपने 10 साल के संसदीय काल में सरकारी कार्यों के अलावा निजी तौर भी सेवाएं दीं। उन्होंने कहा कि कृष्ण की इस भूमि पर सड़क, स्कूल, सुरक्षा, सम्मान के साथ-साथ सभी वर्गों के उत्थान के लिए वे काम करेंगे। दुनिया का बेहतरीन कौशल विद्या केंद्र खोलेंगे, जहां देश-विदेश की कंपनियां नौकरी देने आएंगी। उन्होंने अपील की कि जात-पांत, बिरादरी और पार्टी से ऊपर उठकर देश के लिए काम करें और 25 मई को बड़ी संख्या में मतदान कर भारतीय जनता पार्टी को जिताएं। वे शीघ्र कुरुक्षेत्र के लोगों के सुझावों पर आधारित संकल्प पत्र प्रस्तुत करेंगे।

हमारी सरकार ने विकास योजनाएं दीं : सुभाष सुधा

राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि हरियाणा के झज्जर में गैस संयंत्र, किसानों को 6000 रुपये की सम्मान निधि, आयुष्मान, राज्य सरकार की चिरायु योजना समेत अनेक योजनाएं हरियाणा में चल रही हैं, जिससे लोगों को आगे बढ़ने में काफी मदद मिली है। अब मेरिट पर नौकरियां मिल रही हैं, पहले लोगों को जमीन तक बेचनी पड़ती थी।