प्रदेश की बड़ी खबरें

Rao Inderjit Singh : “हमारे एक मुख्यमंत्री हुआ करते थे, जिन्होंने हमें …राव इंद्रजीत सिंह ने किस पर साधा निशाना ?

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rao Inderjit Singh : हरियाणा में भाजपा ने बहुमत के साथ जीत हासिल की, जिसके चलते नेताओं, कार्यकर्ताओं समर्थकों में भारी उत्साह है। इसी बीच गुरुग्राम से भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर पर ही निशाना साधा दिया।

Rao Inderjit Singh : उन्होंने 10 साल के अंदर हमें बांटने की कोशिश की

जी हां, केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधते हुए कहा- ‘हमारे एक मुख्यमंत्री हुआ करते थे। उनका नाम मैं नहीं लूंगा। उन्होंने 10 साल के अंदर हमें बांटने की कोशिश की। लड़ाने की कोशिश की। नए-नए नेता बनाने की कोशिश की। जो आज तक खुद नेता नहीं बन पाए थे, उन्होंने हमारे 40 साल के परिश्रम में बाधा डालने की कोशिश की।

मैं समझता हूं पार्टी इस बात का संज्ञान अब जरूर लेगी

उन्हें जनता ने जवाब दिया है। भले ही पार्टी ने दिया या नहीं दिया हो। मैं समझता हूं पार्टी इस बात का संज्ञान अब जरूर लेगी। पार्टी को भी इस बात का संज्ञान लेना चाहिए कि जिस क्षेत्र के लोगों ने तीसरी बार सरकार बनाई, उसका ध्यान रखना चाहिए।’ जब केंद्रीय मंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तब राव इंद्रजीत सिंह को मुख्यमंत्री बनाने के नारे लगे। उल्लेखनीय है कि चुनाव से पहले उन्होंने सीएम पद पर दावा ठोक चुके हैं।

केंद्रीय मंत्री की बेटी आरती राव ने भाजपा की टिकट जीत भी दर्ज की

बता दें कि हरियाणा की अटेली विधानसभा सीट से केंद्रीय मंत्री की बेटी आरती राव ने भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा, जिसमें उन्होंने जीत भी दर्ज की है। आरती राव को कुल 57737 वोट मिले, बीएसपी के अत्तर लाल दूसरे नंबर पर रहे और उनके खाते में 54652 वोट गए। आरती 3085 वोटों से विजयी हुईं, वहीं कांग्रेस की अनीता यादव 30037 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं।

Independent MLAs ने की धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात, बीजेपी के तीनों बागियों का बीजेपी को समर्थन  

Adampur Assembly में हुई बेटे भव्य बिश्नोई की हार के बाद रोने लगे पिता कुलदीप बिश्नोई

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Dr. Archana Gupta : भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता को बधाई देने वालों का लगा तांता

कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत तथा कुशल नेतृत्व की वजह से जीते चुनाव : डॉ अर्चना…

5 mins ago

Uchana Assembly : बीरेंद्र परिवार को पांच साल तक रहेगी “मात्र 32 मतों से हार” की टीस

पांच साल तक बीरेंद्र सिंह परिवार को चुभेगा 32 वोटों से हार का दर्द पहली…

19 mins ago

Sharadiya Navratri की छठ पर कात्यायनी देवी के दर्शन को उमड़ी भीड़

श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा कर मांगी मन्नतें, मेले में श्रद्धालुओं ने की जमकर…

38 mins ago

Fast Track Court : 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक को आजीवन कारावास

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला, एक लाख रुपये जुर्माना भी किया Fast Track Court…

54 mins ago

Kaithal में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kaithal : कैथल में तीन बदमाशों ने एक युवक पर गोली…

1 hour ago

Panipat Crime : मालिक की अलमारी से 1.40 लाख रुपए कैश चोरी कर फरार हुआ नौकर 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत जिला के सनौली खुर्द गांव में स्थित…

2 hours ago