HTML tutorial
होम / CM Nayab Saini : दिल्ली से चंडीगढ़ जाते समय पानीपत टोल प्लाजा पर रुके सीएम सैनी, कार्यकर्ताओं का जाना कुशलक्षेम 

CM Nayab Saini : दिल्ली से चंडीगढ़ जाते समय पानीपत टोल प्लाजा पर रुके सीएम सैनी, कार्यकर्ताओं का जाना कुशलक्षेम 

• LAST UPDATED : October 12, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज),  CM Nayab Saini :  प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार को दिल्ली से चंडीगढ़ जाते समय पानीपत टोल प्लाजा पर रुके और कार्यकर्ताओं से मिले कार्यकर्ताओं ने फूल माला और बुके देकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हालचाल जाना और कुशलक्षेम पूछा।

CM Nayab Saini

CM Nayab Saini : पारदर्शिता के साथ काम किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि प्रदेश के निरंतर विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार लगातार प्रयास करेगी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए पारदर्शिता के साथ काम किया जाएगा और सबका साथ सबका विकास की राह पर हरियाणा प्रदेश को आगे ले जाया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया।

Mohan Lal Badoli PC : शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी को लेकर आज होगी अहम बैठक

CM Nayab Saini: BJP के चाणक्य के साथ मीटिंग में ऐसा क्या हुआ जो बदल गई हरियाणा की सियासी हवा? जाने क्यों बदली शपथ ग्रहण समारोह की तारीख

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox