प्रदेश की बड़ी खबरें

IPS Vrinda Shukla: हरियाणा की ही बेटी ने दंगाइयों से निपटने का किया काम, मुख्तार की बहू को भी किया था गिरफ्तार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), IPS Vrinda Shukla: अब बहराइच की कड़ी कही न कही हरियाणा से भी जुड़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, बहराइच पुलिस की कमान अब IPS अधिकारी वृंदा शुक्ला के हाथों में है। आपको बता दें वृंदा शुक्ला ही वर्तमान में बहराइच की पुलिस अधीक्षक हैं। आपको बता दें वृंदा शर्मा का नाम इसीलिए चर्चाओं में है क्यूंकि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद इन्होने ही खुद सड़कों पर दंगाइयों से निपटने का काम किया था। जिसके बाद से ही वृंदा सुर्खियों में बनी हुई हैं।आइए जानते हैं कि कौन हैं वृंदा शुक्ला और हरियाणा से क्या है इनका कनेक्शन?

  • हरियाणा की बेटी हैं वृंदा
  • मुख्तार की बहु को भी किया गिरफ्तार

Canadian Police on Lawrence Bishnoi : लॉरेंस बिश्नोई को लेकर कनाडा पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

हरियाणा की बेटी हैं वृंदा

दरअसल, बहादुर वृंदा शुक्ला मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। उनका जन्म 13 मार्च 1989 को हरियाणा के पंचकूला में हुआ था। इसके अलावा उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई भी पंचकूला से ही हुई थी। इसके कुछ समय बाद ही IPS शुक्ल हायर एजुकेशन के लिए महाराष्ट्र के पुणे चली गईं, जहां उन्होंने महिंद्रा यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन किया। सूत्रों के मुताबिक वृंदा शुक्ला ने इकोनॉमिक्स, इंटरनेशनल स्टडीज, और फ्रेंच लिटरेचर की पढ़ाई भी की है। इसके अलावा आपको बता दें वृंदा शुक्ला का हरियाणा से काफी लगाव है। और हरियाणा की इस बहादुर बेटी ने कई ऐसे काम किए हैं जो हरियाणा के नाम में चार-चाँद लगा दे।

CM Nayab Saini: ‘किसान भाइयों को भड़काकर…’, CM सैनी ने कांग्रेस की लगाई वाट और किसानों को दे दी नसीहत

मुख्तार की बहु को भी किया गिरफ्तार

हरियाणा की इस बहादुर बेटी ने पिछले साल 2023 में ही सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी थी। दरअसल उन्होंने ही कुख्यात अपराधी मुख्तार अंसारी की बहू को गिरफ्तार किया था। साथ ही उन दिनों वृंदा शुक्ला चित्रकूट की एसपी हुआ करती थीं। दरअसल, वहां की जेल में मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी बंद था। इस दौरान उसकी पत्नी निखत रोजाना उससे मिलने जेल आती थी और 4 से 5 घंटे वहीं बिताती थी।

इतना ही नै बल्कि आते-जाते रजिस्टर में निखत की कोई एंट्री नहीं हुआ आरती थी। बिना इजाजत लिए वो अपने साथ मोबाईल भी साथ ले जाती थी। इसकी सूचना मिलने पर एसपी वृंदा शुक्ला और जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने प्राइवेट वाहन से पहुंचकर जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निखत और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद वो काफी चर्चा में रही थीं। उसी तरह हरियाणा की बहादुर बेटी अब बहराइच हिंसा के चलते चर्चाओं में बानी हुई हैं।

Lawrence Bishnoi: बाबा सिद्दीकी और मूसेवाला की कत्ल का क्या है राज? आखिर किसकी मौत का बदला ले रहे गोल्डी-लॉरेंस गैंग

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Congress Meeting : कांग्रेस ने बुलाई विधायक दल की बैठक, जानिए इस तिथि को होगी मीटिंग, हो सकता है बड़ा परिवर्तन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Congress Meeting : हरियाणा में जहां 17 अक्तूबर को मुख्यमंत्री…

13 mins ago

Sudarshan Kriya : इस तकनीक से तृप्ति ने पाई पैनिक अटैक और अकेलेपन पर जीत 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sudarshan Kriya  : 23 वर्षीया तृप्ति सिंघल हरियाणा के पंचकूला में…

15 mins ago

Yamunanagar Crime News : खाली प्लाट में झाड़ियों से आ रही थी दुर्गंध, पास जाकर देखा तो…, मचा हड़कंप

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Yamunanagar Crime News : हरियाणा के जिला यमुनानगर में एक…

47 mins ago

Nuh Sarpanch Case: सरपंच पद से अली मोहम्मद को हटाया, पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nuh Sarpanch Case: नूंह में प्रशासन ने फिरोजपुर झिरका खंड…

1 hour ago

Haryana News : बसों में मिलेगा भोजन और पानी, इस दिन के लिए जारी किया आदेश

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana News : हरियाणा में 17 अक्तूबर को पंचकूला में…

1 hour ago

Panipat News: यमुना नहाने गए युवकों के साथ हुआ खौफनाक हादसा, बचाने के चक्कर में बह गए पांच लोग

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat News: पानीपत में यमुना नदी में स्नान करने गए…

1 hour ago