होम / Haryana New Chief Secretary: विवेक जोशी बने हरियाणा के नए मुख्य सचिव, जानिए इनका इतिहास

Haryana New Chief Secretary: विवेक जोशी बने हरियाणा के नए मुख्य सचिव, जानिए इनका इतिहास

BY: • LAST UPDATED : November 1, 2024

संबंधित खबरें

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana New Chief Secretary: हरियाणा सरकार के कार्येभार संभालने के बाद अब हरियाणा को त्योहारों के मौके पर नए मुख्य सचिव मिल गए हैं। आपको बता दें विवेक जोशी 1989 बैच के IAS अधिकारी भी हैं। खास खबर यह है कि विवेक जोशी को गुरुवार यानी 31 अक्टूबर को हरियाणा का मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक विवेक जोशी 1 नवंबर यानी आज से ही अपना कार्येभार संभाल लेंगे। आइए जानते हैं कि कौन हैं विवेक जोशी?

  • कौन हैं विवेक जोशी?
  • राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश

Haryana Crime News: बहादुरगढ़ में बाप-बेटे पर हमला, रोड-डंडों समेत जमकर की पिटाई

कौन हैं विवेक जोशी?

आपके लिए यह जानना काफी जरूरी है कि विवेक जोशी पहले DOPT सचिव थे। हाल ही में उनके कैडर राज्य हरियाणा में वापस भेज दिया गया था। उन्हें इस साल अगस्त में कार्मिक और प्रशिक्षण विभागका सचिव नियुक्त किया गया था। लेकिन अब उन्हें हरियाणा का मुख्य सचिव बना दिया गया है। डॉ. विवेक जोशी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका जन्म उत्तरप्रदेश में ही 21 मई, 1966 में हुआ था। वहीं जोशी ने अपनी पढ़ाई विदेश से की है । जी हाँ विवेक जोशी ने स्विटजरलैंड के ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट जिनेवास से इंटरनेशनल इकोनोमिक्स में PHD की है।केवल इतना ही नहीं विवेक ने प्रोफेसर रिचर्ड बाल्डविन के गाइडेंस में डॉक्टरेट की स्टडी पूरी की। उन्होंने रुड़की यूनिवर्सिटी से साल 1987 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग पूरी की। वहीं, जोशी नई दिल्ली से व्यवसाय में पोस्ट ग्रेजुएट हैं।

Anil Vij News: रंग लाई अनिल विज की मेहनत, हरियाणा के लोगों को मिलने वाली है बड़ी सौगात

राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश

सूत्रों के मुताबिक यह आदेश राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए हैं। वहीं राज्य सरकार के एक आधिकारिक आदेश के द्वारा जोशी के हरियाणा कैडर में शामिल होने पर उन्हें राज्य सरकार के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। जोशी वर्तमान मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद का स्थान लेंगे, जो 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और बृहस्पतिवार को इस पद से सेवानिवृत्त हो गए। आपकी जानकारी के लिए बता दें विवेक जोशी आज से यानी 1 नवंबर से ही अपना कार्यभार संभाल लेंगे।

Haryana IPS Transfer: हरियाणा में यौन शोषण के आरोपी समेत 28 अधिकारियों का हुआ तबादला

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

38th National Games में फिर छाई एमएसजी भारतीय खेल गांव की तैराक, खुली जीप में बैठाकर निकाला विजयी जुलूस
Renu Bala Gupta : करनाल नगर निगम मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने रेनू बाला गुप्ता को बनाया उम्मीदवार, जानें कितनी मजबूत उम्मीदवार हैं रेनू बाला 
Ranbir Gangwa Targeted Deepender Hooda : दीपेंद्र हुड्डा ने किया अनिल विज के बयानों का समर्थन, तो..मंत्री रणबीर गंगवा ने दी नसीहत, कहा- अपनी पार्टी की चिंता करें दीपेंद्र हुड्डा
Kumari Selja ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे पर जताया शोक, कहा – 18 मौतों के बाद खुली प्रशासन की नींद, भारी भीड़ की संभावना के बावजूद उचित प्रबंधों का रहा अभाव
New Delhi Railway Station Accident : 18 लोगों की मौत, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के लिए मुआवजे की घोषणा
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT