होम / अंबाला में नगर निगम कर्मचारी ने क्यों की आत्महत्या?

अंबाला में नगर निगम कर्मचारी ने क्यों की आत्महत्या?

• LAST UPDATED : August 23, 2021

अंबाला

अंबाला शहर नगर निगम में काम करने वाले एक 26 वर्षीय कर्मचारी ने देर रात फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक को किसी व्यक्ति का कर्जा देना था, जिसकी वजह से वो मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और इसी के चलते उसने देर रात सुसाइड कर लिया। फ़िलहाल  पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

मृतक युवक अंबाला शहर नगर निगम का सफाई कर्मचारी था। मृतक के परिजनों का यह आरोप है कि  उनके बेटे को किसी व्यक्ति का कर्जा देना था, जो उसे परेशान करता था, जिसकी वजह से उसने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दी है। मृतक के पिता का कहना है कि उसका बेटा सुमित नगर निगम का सफाई कर्मचारी था और उसने रिंकू नाम के युवक का कर्जा देना था, जो उसे रोजाना परेशान करता था। उन्होंने बताया कि रात उन्होंने सुमित का 11 बजे तक इंतज़ार किया, लेकिन सुमित नहीं आया। जब सुबह उन्होंने नीचे कमरे में देखा तो सुमित ने चादर के साथ फांसी का फंदा लगाया हुआ था।

वहीं इस मामले में चौंकी नंबर 4 के पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सुबह 7 बजे इस मामले की सूचना मिली थी कि कैथमाजरी में किसी युवक ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है, जिसके बाद वो मौके पर पहुंचे तो देखा कि मृतक युवक को उसके परिजनों ने पुलिस के आने से पहले ही फांसी के फंदे से नीचे उतारा हुआ था।

 

उन्होंने बताया कि मृतक के पास से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है और  इस मामले में उन्होंने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox