होम / क्यों बढ़ी अंबाला में किसानों की मुश्किलें…जानिए पुरी खबर

क्यों बढ़ी अंबाला में किसानों की मुश्किलें…जानिए पुरी खबर

• LAST UPDATED : September 23, 2021

अंबाला /  अमन कपूर

 

अंबाला में कल हुई बारिश से भी अंबाला प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया हैं। जिसका नतीजा यह है कि आज भी अनाज मंडी में किसानों की खून पसीने की कमाई बारिश में पानी पानी होती नजर आ रही है। किसानों की धान की फसल अनाज मंडियों में खुले आसमान के नीचे भीग रही है। लेकिन मंडी प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है।

हरियाणा में अब तक धान की खरीद शुरू नहीं हुई है लेकिन किसान सरकारी खरीद शुरू होने से पहले ही मंडियों में अपनी धान की फसल ला रहे है इसी बीच अंबाला में हुई चंद घंटों की बरसात ने अनाज मंडियों में की गई व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी है। किसानों का पीला सोना अनाज मंडियों में पहले दिन भीगने के बाद भी जिला प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया और प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि आज भी अंबाला की अनाज मंडी में किसानों के खून पसीने की कमाई बरसात में पानी पानी होती हुई नजर आ रही है।

किसानों को डर था कि कहीं बारिश में उनकी फसल भीग न जाए , लेकिन किसानों का यही डर हक़ीक़त में बदल गया। आज दूसरे दिन किसानों की धान की फसल मंडियों में भीग रही है , जिसकी वजह से किसानों को भारी नुक्सान झेलना पड़ रहा है।

किसानों ने बताया कि मंडी प्रशासन की तरफ से मंडी में किसी भी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई है , जिसकी वजह से उनकी धान की फसल बारिश में भीग रही है।

वहीं अनाज मंडी के पूर्व वाइस चेयरमैन  ने बताया कि मंडी का कोई भी अधिकारी मंडी की जिम्मेदारी नहीं निभा रहा। किसानों की धान बारिश में भीग रही है।

कोई अधिकारी देखने वाला नहीं है , उन्होंने मार्किट कमेटी के अधिकारियों से भी संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कोई भी मंडी का अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहा , जिसकी वजह से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

 

 

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox